2013 में राशन कार्ड जमा करा लिया गया था, तब से दोबारा नहीं बना है...

शांति नगर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुरभि नेताम बता रही हैं, वे इससे पहले बुड़ीयायिक पाल में रहती थी| 2005 में सलवा जुडूम के समय शांति नगर में रहने के लिये आयी थी तब से वही रह रही हैं | सुरभि के पति का देहांत हो चुका है, अब उनके सामने अपने परिवार को पालने की जिम्मेदारी है| उनका कहना है 2013 में राशन कार्ड जमा करा लिया गया था तब से दोबारा नहीं बना है| कार्ड बनवाने के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है| परिवार को पालने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले मित्रो से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9424170916. (187754) (AR)

Posted on: Apr 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG PDS PROBLEM SURABHI NETAM

जग में न कोई सहारा न होगा...गीत-

जिला-पूर्णिया (बिहार) से भक्तप्रहलाद एक गीत सुना रहे हैं:
कभी हो न जाये माया का जाल-
के माया धरक रहा है-
ये लोग भड़क रहा है-
तेरे लिये है सारा दुनिया-
जग में न कोई सहारा न होगा-
ये दुनिया तड़प रहा है ये माया धरक रहा है...(AR)

Posted on: Apr 27, 2021. Tags: BHAKT PRAHLAD BIHAR PURNIA SONG

एक गाँव में एक जंगल था...कहानी

रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर एक कहानी सुना रहे हैं: एक गाँव में एक जंगल था लोग जंगल में घुमने जाया करते थे आगे का संदेश सुनने के लिये दिये नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल करें |

Posted on: Apr 27, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG RAIPUR STORY

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली...आरती-

जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मुकेश केवट एक आरती गीत सुना रहे हैं:
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली-
जय दुर्गे खप्पर वाली-
तेरे ही गुण गावें भारती-
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती-
तेरे भक्त जनो पर माता-
भीड़ पड़ी है भारी, दानव दल पर टूट पड़ो माँ करके सिंह सवारी...(AR)

Posted on: Apr 27, 2021. Tags: MP MUKESH KEWAT SONG UMARIA

अहंकार...कहानी

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
दो हष्ट फुष्ट बैल बुमरिन सामान की बैलगाड़ी खींच रहे थे
दोनों बैलो के बीच एक कुत्ता भी चल रहा था उसका अहंकार की गाड़ी बैल नही मै खींच रहा हूँ चाल में उसकी सोंच साफ साफ झलक रही थी|
गाड़ीवान ने अपनी चाबुक बैलो को मारने की वजह कुत्ते को मारी
मार पड़ते ही कुत्ता वहां से दुम दबाकर भागा
और उसे अहसास हो गया की असल में गाड़ी बैल खींच रहे थे उसका अहंकार मिट चुका था झूठ के साथ पहले अहंकार पनपता है पर सच के सामने आते ही छड भर में चूर चूर हो जाता है |

Posted on: Apr 26, 2021. Tags: BARWANI MP STORY SURESH KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »