Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद मजदूर का पैसा मिल गया-
ग्राम पंचायत-बोंगा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश बता रहे हैं| उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था, जिसका मजदूरी का पैसा नहीं मिला था| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद एक हफ्ते बाद उनको पैसा मिल गया है| इसलिये वे सीजीनेट में मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9770478610.
Posted on: Sep 09, 2019. Tags: CG IMPACT STORY ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
बस्तर छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम नवा खाई...
जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से उमा धुर्वे बता रही है पूर्वजो से चले आ रहे नवा खाई कार्यक्रम रूढ़िवादी परम्परागत बस्तर छत्तीसगढ़ में अनोखा या फिर कहे एक विशेष रूप से मनाते है | नये धन की बाली को अपने देवी देवताओं या बुढा देव को अर्पित कर अपने घर आते है | घर के महिलायें फुल आरती, चावल, लाली, तिलक लगाकर पाँव पखारती है घर के विशिष्ट देवी देवता को नारियल, धुप लाली लगाकर पूजा अर्चना कर नारियल गुड का प्रसाद तथा नये चावल से बनाया गया खिर (कोरिया) पेड़ की पत्ते में घर के सभी सदस्य ग्रहण करते है इस पत्ते का विशेष महत्व है बर्तन का प्रयोग नही करतें है | इसके बाद दुसरे दिन गाँव लोग नवा खाई के अवसर पर एक दुसरे को बधाई देते है...
Posted on: Sep 08, 2019. Tags: BASTAR CG SONG UMA DHRUV VICTIMS REGISTER
फारेस्ट विभाग में काम किये है जिसका अभी तक मजदूरी भुगतान नही किये...मदद की अपील
ग्राम पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझिरिया, तहसील ब्लाक-मरवाही, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से लल्लू सिंह, कृपाल सिंह, राम प्रसाद....22 लोग जून-जुलाई महीनें 2019 फारेस्ट वन विभाग में लगभग 2 महिना 272 रु.के दर से काम किये जिसका अभी तक मजदूरी भुगतान नही किया गया |बताया जा रहा है यह कार्य 2018 का है जिसे जून-जुलाई 2019 में कराए गये मजदूरों के अनुसार यह मजदूरी भुगतान 15 दिनों के बाद मिल जायेगा लेकिन अब तक 5 महीने बीत गया पर मजदूरी भुगतान नही किया गया | तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है| डीप्टी रेंजर@7966978585, @9006213509 फारेस्ट गार्ड@7079731102, चौकीदार@9770931568, ग्रामीण संपर्क नं.7879469310
Posted on: Sep 08, 2019. Tags: BILASHPUR CG PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
मेरे वतन मेरे वतन...गीत-
ग्राम-मुंजमेटा, पंचायत-हलामी मुंजमेटा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरिता वड्डे, रमशीला वड्डे एक गीत सुना रही हैं:
मेरे वतन, मेरे वतन-
कुर्बानियों बाद ये स्वतंत्रता मिली है-
लबों पे मुस्कुराहटे अभी-अभी खिली है-
इस देश के जवान आज किस तरफ चले है-
यह भूल हम चुके है किस गोद में हम पले-
मेरे वतन मेरे वतन...
Posted on: Sep 08, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
करौंदा ला कौन बने भेटो रे...गीत-
ग्राम-कोटया, थाना, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
हाँ-हाँ करौंदा ला कौन बने भेटो रे-
अईठत हवे मुरेरत हवे छुटत हवे परान-
समय ला खोजो कोठारी ला खोजेव-
खोजेव अंगना दुवार-
नदिया ला खोजो नरवा खोजो-
खोजो केदली कछार...
