हमसे लड़ो मत सासु अलग कर दो...शादी गीत
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक शादी गीत सुना रहे है:
हमसे लड़ो मत सासु अलग कर दो-
न चाहिए हमे गद्दा पन्नी न गददे की शौक-
मेरी बाप की रजाई मेरे आगे रख दो-
न चाहिए हमे भाड़े बर्तन न बर्तन की शौक-
मेरे बाप का दहेज़ मेरे आगे रख दो-
न चाहिए हमे देवर बेटा न देवर की शौक-
मेरे बाप का दामाद मेरे आगे कर दो-
हमसे लड़ो मत सासु अलग कर दो...
Posted on: Oct 23, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारी, नेता को बोलते बोलते थक गए पर आज तक हमारे आदिवासी गाँव में बिजली नहीं लगी...
ग्राम-खेड़ागढ़, कछारपारा, पोस्ट-पोलमी, थाना-कुगदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वार्ड क्रमांक 5 के पंच बुधारू बता रहे हैं कि हमारे गाँव में बिजली आजतक नहीं लगा है इसके लिए आवेदन देते देते थक गए हैं इन्होने 22-09-2015 को पुन: 15-2016, उसके बाद 05-04-2017 को आवेदन दिया लेकिन इस पर आज भी कोई कारवाही नही की गई. विधायक को भी कई बार आवेदन दिया इसलिए ये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बर में बात कर दबाव बनाये जिससे इनके गाँव में बिजली लग सके: विद्युत विभाग@07754254024, विधायक मोतीराम चंद्रवंशी@9424108817. बुधारू@7869758920
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: BUDHRU KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
नजर लागी मैया तेरे चरणों में...भजन -
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रही हैं :
नजर लागी मैया तेरे चरणों में-
जो मै होती मैया चम्पा चमेली-
महकती रहती मैया तेरे चरणों में-
जो मै होती मैया काली कोयलिया-
कुहुक रहती मैया तेरे चरणों में-
जो मै होती मैया काली बदलिया बरस रहती मैया तेरे चरणों में...
Posted on: Oct 22, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
ऊपर है सेज सैया नीचे खड़े कन्हैया तेरे यशोदा मैया...भजन गीत -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से मन्दाकिनी मिश्रा कान्हा और यशोदा के बारे में एक गीत सुना रही है:
ऊपर है सेज सैया नीचे खड़े कन्हैया तेरे यशोदा मैया-
मेरो लाल कहाँ है गोपाल कहाँ है-
बागो में जाके देखी मालिन से जाके पूछी-
मेरो लाल कहाँ है गोपाल कहाँ है-
तालो में जाके ढूँढी धोबिन से जाके पूछी-
मेरो लाल कहाँ है गोपाल कहाँ है-
ऊपर है सेज सैया नीचे खड़े कन्हैया तेरे यशोदा मैया...
Posted on: Oct 21, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
चले आबे भगवान रामा बदल के होते...शादी गीत
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक शादी गीत सुना रही हैं :
चले आबे भगवान रामा बदल के होते-
ठंडो से पानी गरम रखी आयों-
पीली अंगौछी पीताम्बर धोती-
सफरै भगवान रामा बदल के होते-
ताती जलेबी मगज के लड्डू-
जी मै रामा बदल के होते...
