बेटियों का भाग्य मईया, ये तूने कैसा बनाया है : गीत-

ग्राम-पंडरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से साक्षी यादव एक गीत सुना रहे हैं :
बेटियों का भाग्य मईया, ये तूने कैसा बनाया है-
सीता जैसे बेटी को रावण ने सताया है-
उनके पति ने उनको जंगल घुमाया है-
कौशल्या जैसे बेटी को कुभकर्ण ने सताया है-
उनके पति ने उनको प्यार का प्याला पिलाया है-
बेटियों का भाग्य मईया ये तूने कैसा बनाया है...

Posted on: Sep 25, 2019. Tags: CG REWA SAKSHI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

प्राथना गीत : भगवान ये तेरी लीला को, कोई क्या जाने कोई क्या जाने-

भोला बघेल छत्तीसगढ़ जिला बस्तर के अलग-अलग स्थानों में आये दिन पुलिस एंव नक्सलवाद मुडभेड होना जहाँ कुसुर-बेकुसूर लोग मारा जाने की खबर सुर्खियों में पढने को मिलता है जिसे इस देश विदेश के लिए अच्छाई का प्रतिक नही माना जा रहा है. इसी संदर्भ में शांति के लिए प्राथना सुना रहा है:
भगवान ये तेरी लीला को, कोई क्या जाने कोई क्या जाने-
भगवान दया करुणा बरसाओ, हम इंसानों सद्बुद्धि दो-
जीवन दिया है हम सबों को, कोई भी माने भी या ना माने-
जैसा कर्मा हम करते दुनिया में, वैसा ही फल हमे मिलता है-
तू ऊपर वाला प्यारा पिता, धरती ये हमारी माता है-
जब-जब पाप होता दुनिया में, तू धर्मं पिताओं भेजा है-
सर्दी गर्मी, बरसात यह बनाया, जीवन धरती पर तूने बसाया-
भगवान ये तेरी लीला को कोई क्या जाने कोई क्या जाने...

Posted on: Sep 25, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात रोग ठीक करने का घरेलु उपचार...

प्रयाग बिहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य एच डी गाँधी गठिया वात रोग को ठीक करने का तेल बनाने का घरेलु विधि एंव प्रयोग बता रहे हैं. केवो कंद 250 ग्राम, लहसुन 250ग्राम, मेथी 250 ग्राम, बजुर गांठ 250 ग्राम इन सब को कूट पीस कर दरदरा चूर्ण बना ले और 2 लीटर सरसों के तेल में मिलाकर पका लें और ठंडा होने पर 20 ग्राम पीपरमेंट मिला लें और मालिस करें इससे आराम मिल सकता है इस विषय पर अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Sep 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्मरण शक्ति ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्मरण शक्ति ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, शंखपुष्पी 100 ग्राम, ब्राम्ही 100 ग्राम, जटामासी 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम, बादाम की गिरी 100 ग्राम सबको कूट कर चूर्ण बना लें, एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार गुनगुने दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

घर में घुसकर हमला किये हाथी, घर में रखे आनाज खा कर पहुँचाया नुकसान...

ग्राम पंचायत-बडवार, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी और मोहम्मद फ़जीब बता रहे है बीते रात करीब 9 बजे हाथी आये और घर घुस कर हमला करे जिसे देखकर लोग बहुत डर गये अपनी जान बचा कर घरों के छत में चढ़े फिर उसके बाद हाथी घर रखे आनाज को खाए एंव बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुचाया धान, चावल, मक्का, गेहूं | किसी प्रकार से गाँव वाले इक्कठा हो कर वह हाथी को भगाने में कामयाब हुए उस समय फारेस्ट विभाग कर्मचारी भी मौजूद रहे जो हाथी भगाने में मदद किये.

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: CG RUPLAL MARAVI MOHAMMAD FAJEEB SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »