पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय 2007 में उनके चाचा को घर आकर नक्सलियों ने मार दियें, फिर डर से आ
ग्राम-भुमरा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से जिलाराम बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय 2007 में उनके चाचा को घर आकर नक्सलियों ने मार दियें, और उनके गाँव के लोगों को बहुत परेशान करतें थे, फिर वे लोगों ने नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर बीजापुर शिविर में आ कर रह रहे हैं, और बनी मजदूरी कर के भरण पोषण कर रहे हैं, उन्हें सरकार के तरफ से उनको कोई मदद नही मिला हैं, वे चाहते हैं की कुछ सहयोग राशी मिलें| अधिक जानकारी के लियें संपर्क नंबर@7646954418.GT
Posted on: May 06, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED KILLED JILARAM VICTIMS REGISTER VICTIM MAOIST
तुम्ही मेरी मंदिर तुम्ही मेरी पूजा...गीत
जिला-चित्रकूट (उत्तरप्रदेश) से पुष्पराज मौर्य एक गीत सुना रहे हैं:
तुम्ही मेरी मंदिर तुम्ही मेरी पूजा-
तुम्ही देवता हो-
जिधर देखती हूँ उधर तुम ही तुम हो-
न जाने मगर किन खयालो में गुम हो-
मुझे देखकर तुम जरा मुस्कुरा दो-
नही तो मै समझूंगी मुझ से खफा हो...
Posted on: May 06, 2021. Tags: HINDI SONG PUSHPRAJ MAURYA UP
Impact : गाँव हैंडपंप खाराब था पानी की समस्या थी, अब बन गया है पीने का पानी मिल रहा है...
पटेलपारा, ग्राम-डोकम, पंचायत-बिरगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार पोयाम बता रहे हैं कि उनके गाँव के हैंडपंप खराब हो जाने से पीने के पानी नही मिल रहा है जिससे ग्रामीण बहुत परेशान थे, कई बार सरपंच सचिव को आवेदन दिए थे लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, फिर उन्होंने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और कुछ दिनों बाद अब हैंडपंप बन गया, जिससे सभी को पीने का पानी मिलने लगा है| सभी ग्रामीण खुश हैं और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@8103668335. GT
Posted on: May 05, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPACT MAHESH POYAM
हमारे गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत हो
ग्राम-बैदरगुडा, कासिम पारा, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से राकेश भंडारी बता रहे हैं, की उनके गांव के कासिम पारा में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं, डेढ़ किलोमीटर दूर तक सीसी रोड नही बना हैं, 50 घर का बस्ती हैं, लोगों को बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैं, इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच के पास आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@8815052951. GT
Posted on: May 05, 2021. Tags: BIJAPUR PROBLEM RAKESH BHANDARI SISI ROD
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम में उनके बड़े भैया की नक्सलियों ने घर आकर मार पिट कियें...
ब्लाक-भोपालपटनम, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश दुग्गा पिता कुरसंग दुग्गा बता रहे हैं, सलवा जुडूम में उनके बड़े भैया की नक्सलियों ने घर आकर मार पिट कियें| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर शिविर में आकर रह रहे हैं, अधिक जानकारी के लियें संपर्क नंबर@7648011962. GT
