मन के वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम...स्वागत गीत-

ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सावित्री यादव एक स्वागत गीत सुना रहे हैं :
मन के वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम-
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम-
कैसा पावन सुहावन समय आज है-
आप आये अतिथियों में सरताज है-
देव की भाती पूजन करें आज हम-
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम...

Posted on: Mar 21, 2019. Tags: CG SAVITRI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जब से नैहरवा से अईली ससुराल हो, शिव चर्चा में भेजे लागा...गीत-

ग्राम-पहाड़ करवां, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवधारी यादव एक गीत सुना रहे हैं:
जब से नैहरवा से अईली ससुराल हो-
शिव चर्चा में भेजे लागो-
सईंया हमार हो, शिव चर्चा में भेजे लगो-
अपने तो पूजा करे भोले भंडारी के-
हमाऊ से पूजा करय त्रिपुरारी के...

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG SHIVDHARI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे...आरती-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक आरती सुना रही हैं :
ॐ जय जगदीश हरे-
स्वामी जय जगदीश हरे-
भक्त जानो के संकट क्षण में दूर करे-
जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिन से मन का-
सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का-
ॐ जय जगदीश हरे...

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV PRAYER SONG VICTIMS REGISTER

ऐ भोले बाबा हो बाबा, हांथ जोड़ी करी तोर नमऊ...होली गीत-

ग्राम-पहाड़ करवां, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवधारी यादव एक होली गीत सुना रहे हैं :
भोले बाबा हो बाबा-
हांथ जोड़ी करी तोर नमऊ-
पहिला में दया मांगी दूसरा में चर्चा-
तीसरा में करी ला नमनवा-
हांथ जोड़ी करी तोर नमऊ...

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG SIRDHARI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact : 7 माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा था, आज पेंशन मिल गया, सभी को धन्यवाद...

ग्राम-पहाड़ करवां, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लालजी यादव बता रहे हैं| उनको 7 माह का वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिला था| इसके लिये उन्होंने ब्लाक में आवेदन दिया| अधिकारियों का कहना था| पैसा खाते में जा रहा है|सचिव निकालकर देंगे | लेकिन उसके बाद भी नहीं मिल रहा था| तब उन्होंने आज से 10 दिन पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| आज उनको पेंशन मिल गया है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से समस्या हल हो गई : संपर्क नंबर@9098594490.

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG LALJI PENSION PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER YADAV

« View Newer Reports

View Older Reports »