काम नहीं होने से पैसा नहीं है, राशन की समस्या है, कृपया मदद करें...

खांडवे नगर, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) सुवर्णा बडासय तोरने बता रही हैं वे लॉकडाउन में हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं है, जिसके कारण पैसा नहीं है, घर में खाने के लिये राशन नहीं है, खाने के लिये परेशानी हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से बात कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9168989103, हर्सल तोरने@9529645474. (166638)

Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG SUWARNA TORANE VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का राशन कार्ड लेकर पुणे में राशन दुकान गए राशन नहीं दिया, काम बंद है कैसे करें?

खांडवे नगर, पुणे महाराष्ट्र से मंगल अनिल जाधव बता रही हैं वे नांदेड़ महाराष्ट्र की रहने वाली हैं वह पर काम करने के लिये पुणे आये थे, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, वे मज़दूरी का काम करते हैं | वे नांदेड़ का राशन कार्ड लेकर राशन दूकान में गये थे, पर उनको राशन नहीं मिला, उनको अब तक कोई मदद नहीं मिली है, वे 7 सदस्य हैं, खाने की बहुत समस्या हो रही है, इसलिये सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7758005519. (166615)

Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MANGAL ANIL JADHAV MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

काम बंद है, खाने के लिये राशन नहीं है, मदद की अपील-

शिवर्कर बस्ती, वागुली, पुणे, महाराष्ट्र से अर्चना भलेरा बता रही हैं,लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसी हैं, काम बंद होने के कारण काम नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें रहने खाने की समस्या हो रही हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9764017296. (166601)

Posted on: May 07, 2020. Tags: ARCHANA BHALERA CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : लॉकडाउन में फंसे हैं, 27-04-2020 को राशन मिला था, फिर से राशन खतम हो गया है...

गिरेन्द्र कुमार सरोज जिला-प्रतापगढ़ (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले हैं वे बता रहे हैं कि पुणे खांडवे नगर लोहगाँव में काम करने आये है और वे लॉकडाउन में फंसे है 5 लोग है. उनको सीजीनेट स्वर के माध्यम से 27-04-2020 को राशन की व्यवस्था कराई गई थी | लेकिन राशन फिर से ख़तम हो गया है | खाने की समस्या हो रही है | इसलिए साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके फिर से राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9172438382. (166531)

Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GIRENDRA KUMAR SAROJ PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में रहने खाने की समस्या हो रही है, हेल्प करें...

कृष्णा रोड, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से आरती पाठक बता रहीं हैं वे परिवार के साथ वहां किराये के मकान में रहती हैं, वे लॉकडाउन में फंसी हैं, उन्हें रहने खाने की समस्या हो रही है, काम बंद होने से पैसे की व्यवस्था नहीं हो रही है, जिसके कारण मकान का किराया नहीं दे पा रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर रहने खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7378382853. (166603)

Posted on: May 07, 2020. Tags: ARTI PATHAK CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »