नोएडा: हमारे पास राशन कार्ड नहीं है, हम चाहते है कि आधार कार्ड से राशन दिया जाये...
नोएडा ,सेक्टर 82 (उत्तर प्रदेश) से रंजन कुमार बता रहे हैं कि हम बिहार के रहने वाले हैं नालंदा जिले के | कोरोना वायरस के कारण नोएडा उत्तर प्रदेश में फॅसे हुए हैं | हमारे पास राशन कार्ड नहीं है | काम करने आए थे पर अभी दो महीने से काम नहीं है तो भोजन की बहुत दिक्कत है हम चाहते है कि आधार कार्ड से राशन दिया जाये संपर्क नंबर :8676077966 [168075]
Posted on: May 24, 2020. Tags: NOIDA PRADESH CORONA PROBLEM SONG UTTAR VICTIMS REGISTER
नोएडा : मेरे परिवार में 5 लोग है खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...
नूरजहाँ बता रही है कि वो फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव नोएडा में अपने परिवार के साथ रहती है उनके परिवार में 5 लोग है लॉकडाउन में फंसे है, घर में खाने के लिए राशन नहीं है |छोटे-छोटे बच्चे है रमजान का महीना चल रहा है |राशन न होने से परेशान है |
इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि अधिकारीयों से बात
करके राशन दिलाने में मदद करें संपर्क नम्बर@9650448027. (167235)
Posted on: May 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP NOOJAHAN SONG VICTIMS REGISTER
नोएडा : हम लोग परिवार में 6 लोग है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
सोनी देवी बिहार के रहने वाले है, अभी वे लोग गौतम बुद्ध नगर फेस-2 नयागाँव सेक्टर 87 नोएडा में अपने परिवार के साथ रहती है उनके परिवार में 6 लोग है, खाने का राशन पूरा ख़तम हो गया है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9990154912. (166764)
Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG SONY DEVI VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे है, राशन नही है, बच्चे भूखे है, खाने के लिए बहुत परेशान करते है, कृपया मदद करें...
गुड्डी देवी सेक्टर 87 फेस-2 नयागाँव बिजली घर के पीछे नोएडा में रहते है, छोटे-छोटे 4-5 बच्चे है मजदूरी करते थे, लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, बच्चे लोग भूखे है, खाने के लिए बहुत परेशान करते है इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील करते है कि अधिकारीयों से बात करके राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9643974159. (166945)
Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GUDDI DEVI NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना महामारी ,रमजान का महीना नहीं मिल रहा राशन लोग,बच्चे परेशान ......मदद करें
नूरजहां , ग्राम-नया गाँव, सेक्टर-87 , गली न-5,(ग्रेटर नोयडा) से समस्या बता रही है किये मऊ जिला की निवासी है काम करने के लिए दिल्ली आए हुये थे लेकिन कोरोना महामारी में फंस चुके हैं, इस महामारी में हमें राशन नहीं मिल पा रहा है कोई काम भी नहीं है रोजे चल रहे हैं ,पानी पीकर रोजे खोलने पड़ रहे हैं शासन द्वारा भी राशन नहीं दिया जा रहा है हम और दो बच्चे हैं, खाने की कोई व्यवस्था नहीं है अतः साथी सी. जी. नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं :संपर्क सूत्र:नूरजहां @7557698066
