हम लोग रोजगार गारंटी में एक साल पहले काम किये, मजदूरी भुगतान नहीं हुआ, कृपया मदद करें...
ग्राम-कछार, पोस्ट-बगडार, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छतीसगढ़) से सुखसागर पावले साथ में फुलमती, पावित्रीबाई, रामकुवर, बुधवरिया बता रहे है कि इन्होने रोज़गार गारंटी के तहत दो सप्ताह काम किया है जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है | एक साल हो गया है, इसकी शिकायत सरपंच, सचिव एवं मरवाही जनपद में भी किये है | लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये ताकि इनका मजदूरी भुगतान का पैसा मिल सके | सहायक सचिव@8982076814, C.E.O@7693915855. ग्राम में सम्पर्क नम्बर रोशन सिंह साव@8085661169.
Posted on: Jun 18, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
हम 200 लोगो ने 2016 में रोज़गार गारंटी में काम किया था, मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ...
ग्राम-मसरीखार, पोस्ट-डोंगरिया, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के सांथ में लक्ष्मण सिंह पोर्ते बता रहे हैं कि इनके गांव में 2016 में रोजगार गारंटी योजना के तह्त दुलाहरा तालाब में काम किये थे जिसका पैसा अभी तक नहीं मिला। इसमें काम करने वालो की संख्या 200 थी, सरपंच, सचिव से पूछने पर कहते है पेमेंट आ गया है लेकिन लोगो को उनका मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है गुमराह किया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये जिससे इनका मजदूरी भुगतान मिल सके | C.E.O.@7693515855, S.D.M@9953924884. लक्ष्मणसिंह पोर्ते@8889446871.
Posted on: Jun 16, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्रामपंचायत-उसाड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अनीता बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10 और 12 में एक भी हैंडपंप नहीं है जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है और कुएं से पानी लाना पड़ता है 15 घरों का परिवार है इसके लिए सरपंच, सचिव को आवेदन भी किया गया था लेकिन यही कह देते हैं कि हो जाएगा परन्तु आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाए जिससे ग्रामीणों की पानी की समस्या का निराकरण हो सके|सरपंच@9630511587, SDM@9425636137, PHE@9893485805, सम्पर्क नम्बर सुरेन्द्र लहरी@8085324948.
Posted on: Jun 14, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्लों में कुंआ, हैंडपंप नहीं, किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, कृपया अधिकारी को फोन करें...
ग्राम पंचायत-आमगाँव, पोस्ट-बस्ती, ब्लॉक गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले के साथ आशा बाई कुशराम है जो बता रही है कि उनके गाँव के वार्ड न.10,11,12 में एक भी हैंडपंप नहीं है जिसके कारण एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है जिससे ग्रामीण परेशान हैं इस समस्या के लिए पंचायत में कई बार आवेदन दिए हैं लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों के फोन पर फोन करके दबाव बनाये जिससे ग्रामीणों की पानी कि समस्या का निराकरण हो सके| सरपंच@9617565326, S.D.M.@9425636137, P.H.E.@9993485805. सुखसागर पावले@9669383380.
Posted on: Jun 11, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
हम 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते हैं, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया उनको फोन कर मदद करें...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-गौरखेडा, पंचायत-ठेंगाडांड, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां सुखसागर सिंह पावले की मुलाक़ात रशिया बाई से हुई है जो ओरांव आदिवासी हैं और बता रही हैं कि उनके मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या है इनके मोहल्ले के लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है इसके लिए इन्होने अधिकारियो के पास कई बार आवेदन किये हैं फिर भी कोई ध्यान नहीं देता इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया अधिकारी को फोन कर दबाव डालकर हम आदिवासी ग्रामीणों की मदद करें P.H.E.@9993485805. ग्रामीण उदय सिंह@7247613705.


