अरे मुसाफिर प्रेमनगर मत जाना...गीत
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे है:
अरे मुसाफिर प्रेमनगर मत जाना-
मुसाफिर प्रेमनगर मत जाना-
प्रेमनगर के जी पन्त कठिन है-
अरे तीनो लोक बुलाना मुसाफिर – आ प्रेम नगर के हो परम नदियाँ है गहरी-
अरे तीनो लोक डुबाना मुसाफिर-
हो प्रेम नगर मत जाना...
Posted on: Oct 19, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
हाथी गाजा दा सहना भाई नारी चंद समान...गीत
ग्राम-सरईमाल, विकासखंड-समनापुर, जिला-डिंडौरी, (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
हाथी गाजा दा सहना भाई नारी चंद्र समान-
कोई न बचे समय से समय बड़ा बलवान – पलट के देख पुराना जी समय बाड़ा बलवाना-
वीर धुरंधर के मै सुनो सुनात हूँ बात-
कर तल तीर कमान लुटा गए एक भिलनी के हांथ-
ये वही अर्जुन वही बना जी समय बड़ा बलवाना...
Posted on: Oct 17, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
हर देश में तू, हर बेश में तू...प्रार्थना गीत-
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चांदवानी, जिला-डिन्डोरी (म.प्र.) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे है:
हर देश में तू हर बेश में तू-
तेरा नाम अनेक तू एक ही है-
तेरी रंग भूमि है विश्व भरा-
तेरा रंग भूमि है विश्व धरा-
सब खेल में मेल में तू ही तू है-
हर देश में तू हर बेश में तू...
Posted on: Oct 13, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है...जागरूकता गीत -
संतोष कुमार अहिरवार जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है-
जुल्म रोक दो न्याय चाहिए आज हमारा नारा है-
खून-पसीना बहता निसदिन फिर भी मानव भूखा है-
शोषण के रिमझिम पानी में मेरा सावन सूखा है-
गावं-गली के ये निर्धन भूखे कोई नहीं सहारा है-
शोषण मुक्त करो जनता को एकता ने ललकारा है...
Posted on: May 17, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
श्रीराम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का...भजन गीत
जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ नर्मदा प्रसाद बर्मन जो एक गीत सुना रहे है:
श्रीराम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का-
ये जीवन दो दिन का,ये जीवन दो दिन का-
ये तन है माठी का डेला, मठ का डेला माठी का डेला...
