Impact: Getting my ration card after reporting on CGnet without a bribe...
ग्राम-कर्जाँव, पोस्ट-करजी, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-कैमूर (बिहार) से राकेश कुमार बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नही बन पा रहा था और वे लोग बहुत परेशान थे क्योंकि कोई मदद नहीं कर रहा था उसके बाद उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकार्ड किया और अब सीजीनेट के श्रोताओं के प्रयासों से कार्य शुरू हो गया है पहले अधिकारी राशन कार्ड बनाने के लिए रिश्वत मांग रहे थे, और अब अधिकारी उस पर काम शुरूकर जल्द से जल्द बनाकर देने का आश्वासन दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के सभी श्रोताओ जिन्होंने अधिकारियों को फोन किया और संबंधित अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं| राकेश कुमार@9879639769.
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: FOOD RAKESH KUMAR RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got my pension after report on CGnet, officers were asking bribe...
ग्राम-कर्जाँव, पोस्ट-करजी, ब्लाक और थाना-चैनपुर, जिला-कैमूर भभुवा (बिहार) से राकेश कुमार बता रहे हैं, उनको पेंशन नही मिल पा रहा था, जिसके लिए उन्होंने कई बार बड़े बड़े अधिकारियों के पास भी आवेदन किया था जैसे कलेक्टर और बीडीओ आदि, लेकिन कुछ अधिकारी उनसे काम के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे, तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकार्ड कराया था और उसके बाद उनका आधा काम हो गया है, खाते पेंशन आने लगी है और बाकी काम भी जल्दी हो जाएगा ऐसा लग रहा है इसलिए वे खुश हैं और सीजीनेट सुनने वाले और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की|राकेश कुमार@9879639769.
Posted on: Mar 27, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
महिषासुर मर्दिनी माता तोला गोहराओं हो...भक्ति गीत
ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, थाना, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
महिषासुर मर्दिनी माता तोला गोहराओं हो-
डोंगा खड़े हे मजधार मा दाई डोंगा खड़े हे मजधार मा-
मोला उबार देना हो दाई मोला तै तार देना हो-
कुदरगढ़ के माता कुदरगढ़ी तोरे गुण ला गावों-
दर्शन दे दे दाई मै हां तोर चरन ला परों-
कुदरगढ़ के माँ बघेश्वरी तोर चरण मा जागों...
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
पति जिसको चाहे सुहागन वही है...गीत
ग्राम-पलढा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक सुहागन गीत सुना रहे हैं:
पति जिसको चाहे सुहागन वही है-
घर द्वारो से बिगड़े अभागन वही है-
माता-पिता के चरणों में चारो धाम है-
पति की बातों में वही कुर्बान है-
पति जिसको चाहे सुहागन वही है...
Posted on: Mar 12, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय रे ऋषि मन पहारे करिन पूजा..सरगुजिया गीत
ग्राम-पलडा, पोस्ट-कोटेया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे ऋषि मन पहारे करिन पूजा-
बड़ा भारी छत्तीसगढ़ सरगुजा संगी-
छत्तीसगढ़ ला कहिथे गोरी धान के कटोरा-
सरगुजा में देवी देवता करिन है बसेरा-
धन हमर छत्तीसगढ़ के माटी महान हो-
हाय रे संगी हो ऋषि मन पहारे करिन पूजा...
