अरे मेरे बाबा भीम महान...डॉ.भीमराव अम्बेडकर पर गीत
ग्राम पंचायत-दादरटोला, थाना-जवा, जिला-रीवा, (म.प्र.) से प्रीतमलाल प्रजापति भीमराव अम्बेडकर पर आधारित एक गीत सुना रहे हैं :
अरे मेरे बाबा भीम महान-
लिखे तक़दीर गुलामी की – अब गूंगे भी बात करेंगे – और बहरे भी सुना करेंगे – कोई दास ना मालिक होगा – एक घाट सब नीर भरेंगे – अरे ऐसे लिखे भीम सविधान –
सजे तस्वीर गुलामी की – अरे मेरे बाबा भीम महान-
लिखे तक़दीर गुलामी की – जहाँ चाहो अब वहां बस जाओ – जो चाहो ओ कर्म अपनाओ – जो चाहो ओ धर्म अपनाओ – जो चाहो ओ पहने खाओ – अरे बन गये भीम भगवान...
Posted on: Feb 14, 2018. Tags: Preetamlal Prajapati SONG VICTIMS REGISTER
मैंने सरपंच सचिव के कहने पर पिछले साल शौचालय बनाया, उसका पैसा नही दिया गया है...
ग्राम-बसरेही, ब्लाक-जवा जिला- (म.प्र.) से देवनारायण प्रजापति बता रहे है कि सरपंच सचिव के कहने पर उन्होंने अप्रैल 2017 में शौचालय बनाया है लेकिन उनका पैसा नही दिया गया है.उनके खाते में 900 रूपये डाला गया है और बाकि पैसे के लिए जाते है तो डांटकर भगा दिया जाता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बता करके पैसा दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9977742118, जवा C.E.O.@7745908934, शौचालय प्रभारी@9755435795, P.C.O.8719089914, रोजगार सचिव@ 7580909610, संपर्क देवनारायण@8878778560. अशोक कोरी@9713063019.
Posted on: Jan 16, 2018. Tags: DEVNARAYAN PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
अमृत अगर पीना है, चैन से जीना है तो विचार लो...भक्ति गीत -
ग्राम-मानिकपुर, थाना-चलगली, पोस्ट-छेरता चैनपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लल्लू प्रजापति एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
अमृत अगर पीना है,चैन से जीना है-
तो विचार लो-
बाबा भोले नाथ को पुकारो-
संवरा छलिया दूर नहीं है-
छुपके ह्रदय में बैठा वो ही-
रूद्र होना है पल नहीं खोना है-
मन सुधार लो-
बाबा भोले नाथ को पुकार लो-
जिसने योगेश्वर को ना जाना-
व्यर्थ है दुनिया में उसका आना-
भक्तो ले सारथी भोला जी की आरती उतार लो-
बाबा भोले नाथ को पुकार लो...
Posted on: Jan 07, 2018. Tags: LALLU PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
मै समझ रहा हूँ तुम्हारा होना...कविता
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति एक कविता सुना रहें है:
मै समझ रहा हूँ तुम्हारा होना-
तुम्हारी इच्छाओं से कितनी छिपी रहती है-
हमारी ही प्रेम की इच्छा हमारे ही प्रेम से दूर-
हम किसे समझाते हैं किसे प्रेम करते है-
तुम्हारे सांथ अच्छा लगता है कमाकर प्याज खरीदना-
धूप में छत पर बैठ मटर छीलना मौसम की बात करना-
कभी-कभी दुवेचा बंधु को सुनना-
ऐसा क्या है इस जीवन में जो संभव हो तुम्हारे बिना-
प्रेम ही एक दिन अंत कर देता है प्रेम का इतने सलीके से...
Posted on: Nov 16, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
नशाखोरी हमारे देश को खोखला कर रही है, इस समस्या से हमारे देश का भविष्य बर्बाद हो रहा है...
नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति को धीरे-धीरे अपने शिकंजे में जकड़ लेता है और शारीरिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से भिखारी बना देता है| नशा करने वाले व्यक्ति का पूरा परिवार बिखर जाता है | नशाखोरी हमारे देश की प्रमुख चुनौती बन गई है| जब मनुष्य अत्यधिक आनंद प्राप्त के लिए कुछ पदार्थो का सेवन करने का आदि हो जाता है तब उसे नशाखोरी कहते है| नशाखोरी हमारे देश को खोखला कर रही है और इस समस्या से हमारे देश का भविष्य बर्बाद हो रहा है | शिक्षा पर भी उसका बुरा असर पड़ रहा है| देश में प्रत्येक व्यक्ति अगर संकल्प ले कि धूम्र पदार्थो का सेवन नहीं करेगा तभी ही हम नशाखोरी को जड़ से नष्ट कर पायेंगे| प्रीतमलाल प्रजापति@9522824525
