गांव में बिजली और सड़क की समस्या है अधिकारी ध्यान नहीं देते...

ग्राम-चिन्ताकुंटा, पंचायत-मोतीनगर, तहसील-बूर्गामपाड, जिला-भद्राद्री कोत्तगूडम (तेलंगाना) से कांति रमेश बता रहे हैं कि वे 15 साल से गाँव में निवास कर रहे हैं वहां लगभग 30 घर है आज तक गांव में बिजली नहीं है रात में बहुत दिक्कत होती है आने-जाने के लिये रोड भी नहीं है| अधिकारियों के पास आवेदन करते है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Jan 05, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

15 साल से गांव में रह रहे हैं लेकिन भूमि पट्टा नहीं बना...

ग्राम-गुट्टाबोर, पंचायत-वेंकटपुरम, मंडल-अश्वापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से सिरिसा जमीन की समस्या बता रही हैं, वे सलवा जुडूम के समय जमीन और जानवरों को छोड़ कर तेलंगाना राज्य में आकार बस गये थे, 15 साल हो रहे हैं, 3 एकड़ जमीन पर काबीज कर रह रहे हैं लेकिन जमीन का पट्टा अभी तक नहीं मिला हैं पट्टा के लिये उन्होंने कई बार तहसीलदार के पास आवेदन किये लेकिन कोई सुनावाई नहीं हो रही है इसलिये वे सभी सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PO@9490957735. संपर्क नंबर:6281124723.

Posted on: Dec 31, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

सड़क नहीं बने होने से लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है...

गाँव-दोसपल्ली, ब्लाक-भुर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से सरपंच वेंकटेश्वर्लु रोड की समस्या के बारे में बता रहे हैं गांव में सड़क नहीं बना है जिसके कारण आने-जाने में परेशानी होती है, स्वास्थ्य खराब होने पर रोगी को समय पर हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होती है इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकारण कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@9381165599.

Posted on: Dec 30, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

भूमि पट्टा नहीं बना है अधिकारी परेशान करते हैं...

ग्राम-बुड्डागुडेम, पंचायत-पूनपल्ली (तेलंगाना) से ताटी वीरान्जा नेयुलु जमीन की समस्या बता रहे हैं उनका भूमि पट्टा नहीं बना है जिससे फारेस्ट विभाग अधिकारी लोगो को परेशान करते हैं उन्होंने कई बार कलेक्टर और PO के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@6281994797.

Posted on: Dec 30, 2019. Tags: GONDI PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

भूमि पट्टा के लिए आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम-वेंकटापुरम, ब्लाक-अश्वापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से सरपंच मडकम साधू बता रहे हैं गाँव में लोग कई साल से रह रहे हैं लेकिन जमीन का पट्टा नहीं बना है जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है, पट्टा बनवाने के लिये निवासियों ने अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये गये नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PO@9701346976. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Dec 30, 2019. Tags: NARENDRA KUMAR PROBLEM TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »