तीन साल पहले रोजगार गारंटी में काम किया था, मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, कृपया मदद करे...

ग्राम-टांकीटोला, ब्लॉक पुष्पराजगढ़ जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतराम धुर्वे के साथ गुडिया यादव अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं| उन्होंने तीन साल पहले अपने ग्राम पंचायत खमरौद में रोजगार गारंटी अतर्गत कूप निर्माण का काम 6 हफ्ते कार्य किया था| सरपंच सचिव के पास शिकायत के बाद भी उन्हें पैसों का भुगतान नहीं किया गया है, वे कहते हैं भुगतान हो गया है पर खाते में कुछ नहीं आया है जिससे वह बहुत परेशान है| इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही हैं, कृपया उनकी मदद करें: सरपंच@9165520567. सचिव@8959051940. कलेक्टर@07659222400. गुडिया यादव@8305270220.

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: MP PROBLEM SANTRAM DHURVE NREGA

हमें निःशुल्क भोजन और गाँव में काम दिया जाए हम फिर से परदेश काम करने नहीं जाना चाहते...

ग्राम-अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा(मध्यप्रदेश) से सरोज देवी आदिवासी अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं, वे बता रही हैं कि वह लॉकडाउन में हरियाणा में फंस गई थीं खाने को कुछ नहीं था एकाध दिन के लिए तो लोगों ने मदद की फिर बड़ी मुश्किल से पैदल चलकर 8 दिनों में 1000 किलोमीटर की दुरी तय करके उत्तरप्रदेश पहुंचे फिर पुलिस ने गाँव पहुंचाया | हाथ पाँव फूल गए, पैर में छाले पड़ गए | सरकार ने 1000 रू देने का वादा किया था वह भी नहीं दिया है हम चाहते हैं कि हमें निःशुल्क भोजन और काम दिया जाए हम फिर से परदेश काम करने नहीं जाना चाहते : सी.ई.ओ@9407803480.सरोज देवी@9335982494. (169739) NP

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: REWA MP PROBLEM CORONA SAROJ DEVI

कच्चे मकान में रहते हैं, तूफ़ान की वजह से छप्पर उड़ गया है, जहां रहते हैं वहीं मकान बनवा दें...

ग्राम पंचायत-छिपिया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या देवी आदिवासी अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं | वह कच्चे मकान में रहती हैं, उनके परिवार में 8 लोग हैं, तूफ़ान में छप्पर उड़ गया है| सरपंच आवास आने के बाद भी नहीं बताते हैं | वह 2001 से जिस बस्ती में रह रहे हैं,सरपंच वहां से दूसरी जगह जाने बोल रहे हैं, लेकिन वह जहाँ रह रहे हैं, वहीँ आवास की मांग कर रहे हैं | इसलिए वह सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मदद करें:संपर्क करें -सुकन्या देवी@8516047101. (169580) NP

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: HOUSE MP PROBLEM SUKANYA DEVI

मजदूर हूँ, सूरत से वापस आए, सरकार से कोई मदद नहीं, काम नहीं, भूखे हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम छतैनी, पोस्ट-हरदोली, थाना-पनवार, तहसील जबा, जिला- रीवा (मध्यप्रदेश) से रहीश वर्मा अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वह कमाने सूरत गए थे लेकिन वहां लॉकडाउन की वजह से काम धंधा सब बंद था| जहाँ रुके थे वहां भी पैसा नहीं मिल रहा था और न ही काम मिला |वापस लौटने के बाद आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो गई है | खाने के लिए पैसे नहीं हैं, पेशे से मजदूर हैं पर काम नहीं है.सरकार ने सभी लौटने वाले मज़दूरों को हज़ार रू देने का वादा किया था वह भी अब तक बैंक में नहीं आया है | इसीलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें:-संपर्क करें- रहीश वर्मा@6351539041. (169581) NP

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: CORONA MP PROBLEM RAHEESH VERMA

काम के लिए गुजरात गए थे, लौटे हैं तो गाँव में न पानी है न काम, पूरे हैंडपंप सालों से खराब है...

ग्राम-गुड, पंचायत-उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ में मौजेलाल आदिवासी और सोमनाथ कोल हैं जो बता रहे है कि लम्बे समय से ग्राम गुड के हैण्डपम्प पुरे जाम है पानी नहीं निकलता है बहुत दूर से पानी लाकर पीते है | दूर से साइकिल में पानी लाकर पीने में बहुत परेशानी हो रही है |मंगल बता रहे हैं काम करने गुजरात गए हैं बड़ी मुश्किल से लौटे हैं तो गाँव में पीने का पानी भी नहीं है और कोई काम भी नहीं है हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए PHE विभाग के कर्मचारियों के पास शिकायत करते है तो बोलते है कि हैण्डपम्प चालू है और हैण्डपम्प को खोलकर चले जाते है और बोलते है नहीं सुधरेगा | |इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : SDM@9754859545.  संपर्क नम्बर@9109784723.

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA HANDPUMP PROBLEM JAGDISH MOUJELAL ADIVASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »