पीड़ितों का रजिस्टर: तेलंगाना सरकार ने सात एकड़ जमीन को कब्सा कर पौधारोपण लगाये है कृप्या मदद करे-
ग्राम-आंगुर गुडेम,पंचायत-कनैगुडेम, ब्लॉक-करकागुडेम, जिला भाद्रद्री कोतागुडेम (तेलंगाना) से शांति माडकाम बता रहे हैं छत्तीसगढ़ में उनके पास जमीन नहीं होने के कारण तेलंगाना में विस्थापित हुए है, तेलंगाना में विस्थापित के बाद 7 एकड़ जमीन था पर अभी फारेस्ट विभाग वाले ने 7 एकड़ जमीन को कब्सा कर पौधारोपण लगाये है,अब उन्हें जीने कि बहुत दिक्कत हो रहा है अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है संपर्क नंबर@7893243170
Posted on: Jul 05, 2022. Tags: BHADRADRI DISPLACED VICTIM GONDI KOTHAGUDEM REGISTER TG VICTIMS
2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलगाना विस्थापित हुवे है,तेलंगाना सरकार कोई मदद नहीं कर रही
ग्राम-गोटीबोरू, पंचायत-तुमालसेर्वु, ब्लॉक-आश्वापुराम,जिला-भाद्रद्री कोतागुडेम (तेलंगाना) से पोडियम गंगी बता रहे हैं कि 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलगाना विस्थापित हुए हैं, विस्थापित के बाद तेलंगाना में लगभग 7-8 एकड़ जमीन मिला था परन्तु वन विभाग वाले उनका जमीन कब्जा कर के पौधा रोपण किये हैं, उन आदिवासियों को जीने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है,संपर्क नंबर@6304098630.
Posted on: Jul 05, 2022. Tags: AASHWAPURAM BHADRADRI DISPLACED VICTIM GONDI GOTUBORU KOTHAGUDEM REGISTER TG VICTIMS
पीड़ितो का रजिस्टर:2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से आंध्र और तेलगाना फरार हो गए है..
ग्राम-यार्रकुंता,ब्लॉक-पिनापका,जिला-भाद्रद्री कोतागुदेम (तेलंगाना) से संजू सुनाम बता रहे है कि वे 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से आंध्र और तेलगाना फरार हो गए है,तेलंगाना में 17-18 साल में कटा जमीन को वन विभाग वाले ने कब्ज़ा कर उनके जमीन में पौधरोपण कर रहे है, और ग्रामीण उसे रोकने कि कोशिश करने से लोगों के ऊपर मारपीट कर रहे है अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर संपर्क कर सकते है संपर्क नंबर@6302999396.
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: BHADRADRI KOTHAGUDEM MAOIST PINAPAKA REGISTER TG VICTIMS YARRAKUNTA
पीड़ितों का रजिस्छटर: त्तीसगढ़ से 2008 को तेलंगाना में विस्थापित हुए है| तेलगाना सरकार से कोई सुविधा न
ग्राम-उमेशचन्द्र नगर,पंचयत-भीमवाराम,ब्लॉक-पिनपका,जिला-भाद्रद्री कोतागुडेम (तेलंगाना) से मंडावी गणेश बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ से जमीन के लिए 2008 को तेलंगाना में विस्थापित हुए है| तेलंगाना सरकार ने उन आदिवासिओं के लिए कोई मदद नहीं कर रही है गणेश ने बताया कि गाँव में पानी बिजली रोड कि कोई सुविधा नहीं है, और हॉस्पिटल स्कूल मार्किट जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है, ग्रामीणों का कहना है कि तेलंगाना सरकार के और से रोड बिजली पानी कि सुविधा कर दिया जाये तो उन आदिवासियों को मदद हो सकता है अधिक जानकरी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है संपर्क नंबर@9441700153.
Posted on: Mar 30, 2022. Tags: AASHWAPURAM BHADRADRI DISPLACED VICTIM GONDI GOTUBORU KOTHAGUDEM REGISTER TG VICTIMS
पीड़ितों का रजिस्टर: 15 साल से खेती कर रहे हैं, कल फारेस्ट वालें ने पौधारोपण के लिए आये थे...
ग्राम,पंचायत-मल्लाराम,ब्लाक-किन्नेरसानी,जिला-भद्राद्रि कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से मडिवी गणेश जी बात कर रहे हैं पंचायत-दामाराम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सलवा जुडूम संगठन से पहले आये थे, 15 साल से खेती का काम करते आ रहे हैं| गाँव में कल फारेस्ट अधिकारीयों ने पौधा लगाने के लिए आये थे| जीने के लिए गांव वालों के पास कुछ आधार नहीं है| पुरानें अधकारियों ने 20 एकड़ जमीन छिनकर पौधा लगाया था| पुराने अधिकारीयों ने 5 एकड़ जमीन दिए थे खेती करने के लिए| वर्तमान में नया अधिकारी फिर से 5 एकड़ को छिनकर पौधा लगाने की कोशिश कर रहे हैं| ग्रामीणों का कहना है, की जमीन व पट्टा मिलना चाहियें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7671909745.
