पूर्व में ग्राम पंचायत होने से मनरेगा का काम मिलता था, नगर पंचायत होने से ठेकेदार करते हैं...

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से निर्मला विजय सेडमेके अपनी माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रही है कि भामरागड अभी नगर पंचायत है इससे पहले पूर्व में ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता था तो मनरेगा के तहत जो भी काम आता था तो गाँव के मजदूरो को लगाकर काम कराया जाता था अभी समय विपरीत है नगर पंचायत बनने से मनरेगा तहत जो भी काम आता है तो बाहर के ठेकेदार द्वारा कराया जाता है जिसके कारण ग्रामीण लोगो को रोजी-रोटी का संकट हमेशा बना रहता है  (169754)  CS

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA NIRMLA VIJAY SEDMEK NREGA

नदी चासे जारे गाडा चा केन्डाडे...मराठी भाषा में कविता

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से समय प्रकाश कोडियामी मराठी भाषा में एक कविता सुना रहा है:
नदी चासे जारे गाडा चा केन्डाडे-
जडंचा ओडिता वेडुचा जाडिता-
देउसा दुपहरी झामडी अन्दारी-
देवुडा थ्यावडी पिम्पारा CS

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MARATHI KAVITA SAMYE PRKASH KODIYAMI SONG VICTIMS REGISTER

रीलो रीलो एलो रीरिलोयो एलोले...माडिया भाषा में शादी गीत

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से माली चैतु कलमुटी माडिया भाषा में शादी गीत सुना रही है:
रीलो रीलो एलो रीरिलोयो एलोले-
देवानी एलोले देवानी एलोले-
उस्केडी उस्केडी केडी केडी एलोले-
कड़ीयो वलितोंन मडकाले-
केडी वलिया वलितोंन मडकाले-
केडी एलोले CS

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MAALI CHAETU KALMUTI MADIYA SONG

हमें अभी तक सरकार की कोई योजना का लाभ नहीं मिला आवेदन लगाने पर हाँ मिलेगा बोलते है,लेकिन अभी तक नही

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से निर्मला सेडमें बता रही है कि ये समाज सेवा कि काम करती है प्रोजेक्ट ऑफिस से गरीबों के लिए सरकार बहुत सी योजना चलाती है किन्त आदमी के जीवन काल में उसका फायदा मिलना बहुत मुश्किल है सरकार की योजना पाने के लिए उनके ससुर जीवन भर लगातार प्रयास करते रहे वो खत्म हो गए लेकिन सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिला इसी प्रकार ऐ भी लगातार प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला स्थानीय विधायक धर्मराव जी को भी अश्वासन दिया कि समय सीमा पर योजनाओ का लाभ मिले हर बार आवेदन लगाने पर विभाग अधिकारियो के तरफ से हाँ हाँ कहा जाता है लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला (169303) CS

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH NIRMLA SEDME STORY

हमारे वार्ड में 6 घर है 30 वर्षों से बसे है,अभी तक बिजली नहीं लगा है..मदद करें

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से रम्मी प्रकाश पुंगाटी उर्सिला और लालसू जूरू गुम्मा बता रहे कि भामरागड वार्ड नम्बर 10 में 6 मकान हैं यहां 30 वर्ष से बसे हुए हैं यहां पर अभी तक बिजली नहीं लगा है बिजली न होने से बच्चो को पढने-लिखने में दिक्कत होता है बारिश के समय जहरीले जीव-जन्तुओं का डर बना रहता है यहां बिजली लगवाने के लिए कई बार नगर पंचायत व् तहसील में आवेदन लगाये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ ऊपर से बिजली लगाने के लिए पैसा मागते हैं इस लिए सी जी नेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके हमारे यहां बिजली लगवाने में मदद करें|संपर्क नंबर लालसू जूरू @7588706279 वनीता गम्मा @9421055632 विधुत विभाग @9420264548 जिला कलेक्टर @07132222001(169654) CS

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH ELECTRICITY PROBLEM RAMMI PRKASH URSILA LALSU JUURU

« View Newer Reports

View Older Reports »