भजन गीत : जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया...

ग्राम-नवगई, थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से वृजलाल जेसवाल एक भजन सुना रहें है:
जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया-
यही धरती में सोना चाँदी ये धरती में चाँद है-
ये धरती को सेवा कर लो ये माँ का भगवान है-
जय हो जय हो धरती मैया जय हो सोंन चिरैया...

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: BREEJBHAN JASWAL SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

मनरेगा गीत : भाई बहनों ये सुन लो पुकार...

जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से ब्रिजेश कुमार एक मनरेगा गीत सुना रहा है:
भाई बहनों ये सुन लो पुकार-
गारंटी चलावे सरकार-
साल भर मा सौ दिन के गारंटी-
देंगे देंगे सभी को रोजगार गारंटी-
अपने गांव के मुखिया से कहना-
जॉब कार्ड मुखिया जी देना-
ऐ जी येही है मेरा अधिकार-
भाई बहनों ये सुन लो पुकार-
गारंटी चलावे सरकार...

Posted on: Nov 07, 2019. Tags: BRIJESH KUMAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

नहीं मिल रहा निराश्रित पेंशन...कृपया मदद करें-

ग्राम-बाबूटोला, पंचायत-महामाई, थाना-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से सोनिया पति सम्हर सिंह यादव बता रही हैं, उन्हें 6 माह से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने सरपंच के पास आवेदन दिया, लेकिन सरपंच गुमराह कर रहे हैं, सही जानकारी नहीं देते हैं इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9165018206. संपर्कनंबर@9098794688.

Posted on: Oct 07, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में 5 माह से टीकाकरण के लिये नर्स नहीं आ रही हैं, आवेदन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-डंगनी, पंचायत-महामाई, थाना-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बृजराम गोंड बता रहे हैं, उनके गाँव में 5 माह से टीकाकरण के लिये नर्स नहीं आ रही हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चो को टीकाकरण नहीं लग रहा है, गाँव से चिकित्सालय 20 किलोमीटर दूर है, जिससे लोग वहां नहीं जा पाते, उन्होंने इस समस्या के निराकरण के लिये अधिकारी के पास आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सुपरवाइजर@7697781354. संपर्क नंबर@9098794688.

Posted on: Sep 17, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : आंगनवाडी स्कूल खुलने से बच्चे पढाई कर सकेंगे...

ग्राम पंचायत-डंगनिया, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बृजराम गोंड बता रहे हैं| बाउटोला में एक साल से आंगनवाड़ी स्कूल नहीं खुल रहा था| जिससे बच्चो की पढाई नहीं हो पा रही थी| कार्यकर्ता ध्यान नहीं दे रहे हैं| फिर उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में 7 अगस्त 2019 को रिकॉर्ड किया| जिसके 2 दिन बाद आंगनवाडी कार्यकर्ता काम शुरू कर दिये| अब बच्चे पढाई कर सकेंगे| इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले श्रोताओं और मदद करने वाले संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9098794688.

Posted on: Aug 13, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG IMPACT STORY MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »