मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, कृपया बनवाने में मदद करें...

जिला-बीजापुर ज़ेलवाडा शिविर (छत्तीसगढ़) से कमला पुजारी बता रही हैं कि उनके पास पहले से राशन कार्ड बना था, उनके बेटे का नौकरी लगा हैं तो राशन कार्ड से चावल नही मिलेगा बोलकर राशन कार्ड को जमा कर लिए, उनके बेटे और बहु अलग रहते हैं बेटे-बहु का राशन कार्ड बना हैं, कमला पुजारी का कहना हैं कि बेटा बहु अलग रहते हैं, तो उनको चावल नही देते हैं, कलेक्टर ऑफिस में भी गए थे, बेटे का नौकरी लगा हैं तो राशन कार्ड नही मिलेगा बोले, कमला पुजारी के नाम से राशन कार्ड बने इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: नगर पालिका@6260414371, बेनूर अध्यक्ष@6260714410, कलेक्टर @07853220022, 9977001253. (183948) D

Posted on: Mar 16, 2021. Tags: BIJAPUR CG KAMLA PUJARI RASHAN CARD PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर : पीलिया रोग का घरेलु उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पीलिया रोग के घरेलु उपचार बता रहे हैं सफ़ेद आंकड़ा, अकवन 250 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम, काली मिर्च 40 ग्राम इन सभी को मिट्टी की बर्तन से पैक कर सुरक्षित रखें तथा आग में गर्म करें जब यह जल कर राख (भष्म) हो जाने के बाद पिस कूट कर सुरक्षित रखे 2 ग्राम भष्म दिन में दो बार खाली पेट लगातार 21 दिन तक सेवन करने से पीलिया रोग में लाभ होती है : अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9111061399.

Posted on: Mar 16, 2021. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR

मईया बिना अधूरा हबे दुनिया ये संसार...भक्ति गीत-

जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से गुड्डू भारती एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
मईया ही हो जगत के जननी मईया लुटाबे प्यार-
मईया बिना अधूरा-
हबे दुनिया ये संसार-
मईया ही जगत के पालक-
दिखाबे दुनिया ये संसार-
माई के भईया कबहू न भुलिहा जीवन में अधूरा प्यार...(AR)

Posted on: Mar 15, 2021. Tags: GUDDU BHARTI SONG UP

खोजो न घरी-घरी तोके ढूढ़ों न दूरा कोना मोये...मसीह गीत-

ग्राम-धवलपुर,जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से अनुष्का तिग्गा एक गीत सुना रही हैं:
खोजो न घरी-घरी तोके ढूढ़ों न दूरा कोना मोये-
कहां भेटाबे प्रभु तोये-
मिले ले तरसो न मोये-
तुझ बिना प्रभु मोके-
शांति न मिले रे-
प्रार्थना करके तोके ढूढ़ों न तोके खोजो न...(AR)

Posted on: Mar 15, 2021. Tags: ANUSHKA TIGGA CG SONG SURGUJA

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो...भजन-

गुजरात से कन्हैया मलिक एक भजन सुना रहे हैं:
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो-
वस्तु अमोलिक दी मेरे सतगुरु-
कृपा कर अपनायो-
जन्म-जन्म के पूंजी पायो-
जग में सभी खोवायो-
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो...(AR)

Posted on: Mar 15, 2021. Tags: BHAJAN SONG GUJRAT KANHAIYA MALIK

« View Newer Reports

View Older Reports »