गैस के लिये आवेदन करते हैं लेकिन आज तक गैस नहीं मिला है...

अरेमुग्गा, पंचायत-एर्राबोर, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से स्वयं राजू बता रहे हैं उनको उज्वाला योजना के तरफ से गैस नहीं मिल रहा हैं, उनके पिता स्वयं सिंगा के नाम पर राशन कार्ड है, उन्होंने गैस के लिये सचिव सरपंच के पास आवेदन दिया है, लेकिन गैस नहीं मिल पा रहा है गैस नहीं होने से उनको भोजन पकाने में दिक्कत होती है, बारिश के दिनों में उन्हें भोजन पकाने के लिये सूखी लकड़ी नहीं मिल पाती है जिससे कोई काम समय से नहीं होता है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / स्वयं मनोज@7646954071. सचिव@9406470494, CEO@7587803678, कलेक्टर@7864284002.

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

पारा में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं है बनवाने में मदद करें...

ग्राम-पैदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से माडवी लकमा, माडवी चिन्ना, माडी पद्दा बता रहे हैं, उनके गाँव में आंगनवाड़ी नहीं हैं 20 परिवार वहां निवास कर रहे हैं, बच्चो को दूर आंगनवाडी जाना पड़ता है, बारिश के दिनों में बच्चे नहीं जा पाते हैं, उनका कहाँ है सुमेर पारा में एक आंगनवाड़ी होना चाहिये जिससे वहां के बच्चो को दूर जाना न पड़े इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सुमेर पारा में आंगनवाड़ी बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9391268705, सहायक सचिव@7879114414, CEO@9424870014, कलेक्टर@7864284002.

Posted on: Jan 29, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

कर्मा मा भौजी नाचे छमा छम रे कर्मा मा...कर्मा गीत

ग्राम-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है:
कर्मा मा भौजी नाचे छमा छम रे कर्मा मा-
मांदर अउ मिरदंग हर बाजथे ताल-
टूरा हर पुछथे टुरी के नाव रे कर्मा मा-
कर्मा मा भौजी नाचे छमा छम रे कर्मा मा...

Posted on: Jan 29, 2020. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

राम जी पूछे रवाना कारा भोरे...गीत-

ग्राम-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है:
राम जी पूछे रवना कारा भोरे
येही करन हवे घनुष काहे तोड़े-
जय रघुनदं पवन ना प्रीते
तुहर हमर जिंदगी बहुत दिने बीते-
दुछा मा रूप धरे सिया ला देखाए
बिकट रूप धरे लंका जलाए...

Posted on: Jan 29, 2020. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

आवेदन करते हैं लेकिन शौचालय नहीं बन रहा है...

ग्राम-पेदाकुर्ती, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मडकाम मिरमल बता रहे हैं उनके घर में शौचालय नहीं बना है शौचालय बनवाने के लिये कई बार सरपंच सचिव के पास निवेदन किये लेकिन आज तक शौचालय नहीं बना हैं उनका नाम राशनकार्ड में हैं वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर / मडकाम मिरमल@7587441170. सहायक सचिव@7879114414, CEO@9424270014, कलेक्टर@7864284002.

Posted on: Jan 28, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »