राजस्थान के कलाकार द्वारा, बस्तर की स्कूलों में हाथ की सफ़ाई का खेल दिखाए...
टोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल जो कि राजस्थान से आये जादूगर से विशेष बातचीत कर रहे है|सोहेल खान जादूगर है जो कि राजथान के बारा जिले से है जो कि, बस्तर जिले के स्कूलों में गाँवों में अपनी कला का हूनर दिखा रहे है| बातचीत के दौरान बता रहे है कि यह कला खानदानी है दादा परदादा के ज़माने से खानदान में इस तरीके की हुनर है, यह जादू नहीं बल्कि हाथ की सफ़ाई है|मनोरंजन हो जाता है, बच्चों का दिल ख़ुश हो जाता है, और इससे रोज़गार मिलता है| यह कोई अन्धविश्वाश या तंत्र मन्त्र शक्ति नहीं बल्कि एक कला है|
Posted on: May 18, 2021. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG DARBHA STORY
Impact : हैण्डपंप से लाल पानी निकल रहा था, पाईप लगने के बाद साफ पानी मिलने लगा है...
ग्राम-मामडपाल, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलीराम नेताम बता रहे हैं | गांव के वार्ड क्रमांक 4 में पानी की समस्या थी| हैण्डपंप से लाल पानी निकल रहा था| जिस समस्या को उन्होंने 18 अप्रैल 2019 को सीजीनेट के रिकॉर्ड किया था |जिसके 2 सप्ताह के बाद हैण्डपंप में पाईप लगा दिया गया है | जिससे साफ पानी निकल रहा है| और लोग पानी का उपयोग कर पा रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की, सभी को धन्यवाद दे रहे हैं : बलीराम नेताम@7587183559.
Posted on: May 18, 2021. Tags: BALIRAM NETAM BASTAR CG DARBHA HANDPUMP IMPACT
एक हो या विश्व सारा ज्ञान दो माँ शारदे...गीत-
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फूलमती नाग, असमति नाग प्राची, सुनीताअ और लीलावती एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं :
एक हो या विश्व सारा ज्ञान दो माँ शारदे-
स्वामी का सर पर मुकुट है हांथो पे विणा लिये-
ऐसा शोभित है सवारी भाव भाव को भस्म किये-
इतने जैसे जागते हुये है कह रहे माँ शारदे-
एक हो या विश्व सारा ज्ञान दो माँ शारदे...
Posted on: May 18, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA SAITE DUGGA SONG
पारा में हैण्डपंप ख़राब है आवेदन करने पर काम नहीं होता है...
ग्राम-कोटवार पारा, पंचायत-हलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चैतूराम पोयाम बता रहे हैं उनके पारा में हैण्डपंप ख़राब हो गया है, पारा में 3 हैण्डपंप है, लोग झरना का पानी उपयोग करते हैं, पारा में 29 माकान है, इसके लिये ग्राम सभा में आवेदन दिया गया है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9406109008, सरपंच@9407669883. संपर्क नंबर@9399084081.
Posted on: May 18, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG CHAITURAM POYAM DARBHA GUHAR HANDPUMP WATER
प्यारी राज दुलारी आज पढ़ने जा रही है...गीत-
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मिटो और लकमी नाग एक गीत सुना रही हैं :
प्यारी राज दुलारी आज पढ़ने जा रही है-
भाग्य अपने आज गढ़ने जा रही है-
नये नये सूट लिये चुलबुली सहेली-
सज रही बहुरंगी खुशियों का रंग होली-
मंजिलो का पहला कदम चढने जा रही है-
प्यारी राज दुलारी आज पढ़ने जा रही है...

