लॉकडाउन में खाने की समस्या है कहीं से मदद नहीं मिल रही है

सांई सत्यम पार्क, वाघोली, पुणे, महाराष्ट्र से जितेंद्र कुमार राम बता रहे हैं वे बिहार के छपरा जिले के निवासी हैं, वे लॉकडाउन में फंसे हैं 3 लोग हैं, वहां बेल्डिंग का काम करते हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, कहीं से मदद नहीं मिल रही है, वे परेशान हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7676661330. (166716)

Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JITENDRA KUMAR MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER RAM

लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, बच्चे खाने के लिए तड़प रहे है, कृपया मदद करें...

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-83 याकूबपुर गौतम बुद्ध नगर से नीतू कुमारी बता रही है कि
लाकडाउन के कारण इनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है| छोटे-छोटे बच्चे है खाने के लिए तड़प रहे है| इन्होने पहले भी मदद मांगी थी पर कोई मदद नहीं मिला इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील करते है |की अधिकारीयों से बात करके| जल्द से जल्द राशन दिलाने में मदद करे : संपर्क नम्बर@8860311435. (166952)

Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NEETU KUMARI NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

जबलपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली हूँ, इलाज कराने दिल्ली आई थी और लॉकडाउन में फंस गयी हूँ...

मेरा नाम अर्चना झारिया है | मैं जबलपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली हूँ | इलाज कराने आई थी और लॉकडाउन में फंस गयी हूँ | शाहपुर जाट में हम लोग रह रहे हैं 4 लोग हैं खाने को कोई राशन नहीं है पैसे ख़तम हो गए हैं | हमारा पता है 97, सौ नंबर गली, खेलगांव रोड, इको गैस के पास, थाना हौजखास नई दिल्ली | मेरा मोबाइल नंबर @8800584559 है | कृपया हम लोगों को राशन की मदद कीजिए | खाने को कुछ नहीं है (167790)

Posted on: May 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI

लाक डाउन में फंसे हैं, दो महीने से कोई काम नहीं है पैसे बिलकुल नहीं है, राशन कैसे खरीदें?...

करीना बानो नयागांव सेक्टर 87 नोएडा से बोल रही हैं मेरे छोटे बच्चे हैं हम 5 लोग हैं कोई मदद करने वाला कोई नहीं है | | लॉकडाउन में दो माह से फंसे हैं बच्चे भूख से रो रहे हैं | बहुत बुरा हाल है | कृपया अधिकारियों से बात कर के राशन दिलाने में मदद कीजिए | दो महीने से कोई काम नहीं है पैसे बिलकुल नहीं है | राशन कैसे खरीदें? करीना बानो@8810564848 (167792)

Posted on: May 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA

लाकडाउन में यह मां चार बच्चों के साथ फंसी हुई है कृपया इनकी मदद करने का प्रयास कीजिए...

रत्ना मिश्रा नयागांव सेक्टर 87 नोएडा से बोल रही हैं मेरे 4 छोटे बच्चे हैं कोई मदद करने वाला कोई नहीं है | बलिया उत्तरप्रदेश की रहने वाली हूँ पर घर भी जाने की कोई सुविधा नहीं है | लॉकडाउन में दो माह से फंसे हैं बच्चे भूख से रो रहे हैं | बहुत बुरा हाल है | कृपया अधिकारियों से बात कर के राशन दिलाने में मदद कीजिए | रत्ना मिश्रा@8505931697 (167857 )

Posted on: May 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA

« View Newer Reports

View Older Reports »