स्वास्थ्य स्वर : भूत परेत डाकनी सकनी का घरेलू रोग उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से केदारनाथ पटेल भूत परेत डाकनी सकनी का घरेलू रोग का औषधि उपयोग बता रहे हैं अगर किसी व्यक्ति को भूत-परेत खगिज जिनखगिस्ट डाकनी सकनी इस प्रकार की रोगों से भयभीत हो तो अपराजिता पौधे के बेल पत्तों का रस निकाल ले और उसमे जावित्री पिस कर मिलाएं और उस व्यक्ति को सुंघाए जिसके तुरंत बाद सर बताना शुरू हो जाता है और भूत परेत खगिज जिनखगिस्ट डाकनी सकनी छुट जाता है. संपर्क@9826040015. RK

Posted on: Aug 22, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव से मेन रोड तक 2 किलोमीटर रोड बहुत ख़राब है आने जाने में बहुत समस्या होती है...

छिंदभाटा पारा, ग्राम+पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से संतकुमार धुर्वे के साथ गाँव के साथी नरेश कुमार, झमरु सिंह मोरे बता रहे है कि मेन रोड से मुंडाकोंटा 2 किलोमीटर तक रोड बहुत ख़राब है पुरे गड्डे हो गए है गाड़ी घोडा का भी आने जाने के लिए बहुत समस्या होती है | उसके लिए उन्होंने पंचायत और ब्लाक में आवेदन भी किये है तो पंचायत वाले बोल रहे है कि उधर से नहीं आ रहा है और उस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सचिव@7648021198, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नम्बर@9407974987.

Posted on: Aug 22, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

शिव शंकर भगवंतीन बातय मन ते वावो...गोंडी भजन गीत-

ग्राम+पंचायत-बाग़मुंडी पनेडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से मुन्नी कवासी एक गोंडी भजन गीत सुना रही है:
शिव शंकर भगवंतीन बातय मन ते वावो-
लोक दुआ वरसी अददे कैलाश मेठा ते मंदानूर-
कुड़ता गिसली विड्सी अददे ढूवल तोल्का उड़सानुड-
शिव शंकर भगवंतीन बातय मन ते वावो...

Posted on: Aug 22, 2020. Tags: GONDI SONG

हमारे पारे में रोड की बहुत समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम-कुकडीपानी, पंचायत-चिडपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू राणा के साथ गाँव के साथी गंगाराम मरकाम बता रहे है कि उनके गाँव में संतुराम मरकाम के घर से लेकर गंगाराम के पुलिया भेडा तक रोड की बहुत समस्या है बहुत कीचड़ होता है | उसके कारण आने जाने में बहुत समस्या होती है | संतुराम मरकाम बता रहे है कि गुडीपानी से कुकडीपानी ये दोनों पारा में रोड की समस्या है उसके लिए उन्होंने गाँव के सरपंच के पास दो साल पहले प्रस्ताव दिए थे तो पास भी हुआ था लेकिन वहां का रोड कहीं दूसरी जगह दे दिया गया | उनका कहना है कि रोड बन जाता तो लोगो को आने जाने में सुविधा होता | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9752524081, CEO@7835814506, संपर्क नम्बर@9407664502. (173651)

Posted on: Aug 22, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

कर्म का बिगड़ गई राजधानी...गोंडी गीत-

ग्राम-देवगढ, पोस्ट-लोहांगी, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से संजू परतेती के साथ सूर्यकांत परतेती जो एक गोंडी गीत सुना रहें है:
कर्म का बिगड़ गई राजधानी-
सुन ले रे कोया ये कथा गोंडवानी-
गोंडी धर्म और रीति भाषा भूल गये कोया भाई-
मंद में बेहोश हो गयो मदिरा में भरमाई... JP

Posted on: Aug 22, 2020. Tags: GONDI SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »