35 परिवारों के लिए मात्र एक नल, 1 किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाते हैं, कोई नहीं सुनता है...
ग्राम-पोंडी बहारमुन्डा, विकासखण्ड-मवई, जिला मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत शाह पन्द्रे गाँव के पूर्व सरपंच पति से बात कर रहे हैं पूर्व सरपंच पति देवीसिह मरावी बता रहे है कि ग्राम के वार्ड क्रमांक 8 में 35 परिवार निवास करते है, पर मात्र एक नल होने से बहुत परेशानी होती है पीने का पानी ग्रामीण 1 किलोमीटर दूर के कुंए से लेकर आते है | ग्रामीणों की मांग है की वार्ड 8 में एक और नल कनेक्शन दिया जाये ताकि समस्या का हल हो सके, वे तीन वर्ष से अधिक से यह मांग कर रहे हैं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. आप हम ग्रामीणों की मदद करने के लिए इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाये, सरपंच, जगत मरावी@7528447560, सचिव@9770972254, विधायक@7049408511, कलेक्टर@9977742118.रवि@9691317966
Posted on: Feb 09, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE
हमारे गाँव में रोड के लिए पिछले 5 साल से अनुरोध कर रहे, मरीज़ों को अस्पताल लेने में दिक्कत है...
मध्यप्रदेश के जिला-मंडला, विकासखंड-मवई ग्राम-पोड़ी बहारमुंडा से ग्रामीण बता रहे हैं कि उनके गाँव में 250 मकान हैं पर रोड ना होने के कारण एम्बुलेंस जैसी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं | गाँव के लोगों खासकर मरीजों को को आवागवन में बहुत दिक्कत होती हैं | रोड बनवाने के लिए पिछले ५ वर्षों से अधिक से कई बार पंचायत मीटिंग में आवेदन और मौखिक में बोला गया पर कोई सुनवाई नहीं होता हैं | इसलिए सीजीनेट के श्रोतागणों को आग्रह करते हुए मदद करने की अपील कर रहे हैं |कृपया अधिकारियों को दबाव बानवे और रोड बनाने में सहयोग करे, सरपंच@7828447560 सचिव @9770972254 विधायक@7049438511 कलेक्टर@9977742118| रवि@9691317966
Posted on: Feb 09, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE
दाई हो दाई हो नहीं करूँ बिहाव उम्र नहीं है पच्चीस की...देहाती गीत
ग्राम-छतरपुर, पोस्ट-गजराज, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी एक गीत सुना रहे है:
दाई हो दाई हो नहीं करूँ बिहाव उम्र नहीं है पच्चीस की-
पढ़ेला जाऊं दे देना बासी मिर्चा चटनी ला पिस के-
होई बिहाव मोरो होई जो लईका होई जो आये...
Posted on: Feb 02, 2017. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
शंकर झारखंडी बड़ी गंगा तीर...भजन गीत
ग्राम-धुमाधाड़ भगतपारा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमिता कोरचे एक गीत सुना रही है:
शंकर झारखंडी बड़ी गंगा तीर-
मोर सुगजी पार्बती खरे असना-
कौने लाने त्रिशूल कौने लाने डमरू-
मोर सुगजी खरीद लाने लाल ध्वजा-
पंडा लाने त्रिशूल भंडारी लेन डमरू...
Posted on: Feb 01, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
दो खिलाडी के बीच आदिवासी फुटबाल बन गया...गीत
ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक गीत सुना रहे है:
दो खिलाडी के बीच आदिवासी फुटबाल बन गया-
पहला खिलाड़ी है बीजेपी पार्टी-
पहला खिलाड़ी है कांग्रेस पार्टी-
दूसरा खिलाडी है बीजेपी पार्टी-
आदिवासी मन ला यहल काम कर दिया-
दो खिलाडी के बीच आदिवासी फुटबाल...
