स्वास्थ्य स्वर : स्मरण शक्ति को बढ़ाने का नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी स्मरण शक्ति को बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, अकरकरा 100 ग्राम, ब्राम्ही 100 ग्राम लें, इन सभी को साफ कर चूर्ण बना लें, आधा – आधा चम्मच चूर्ण दिन में 2 बार शहद के साथ मिलाकर सेवन करें उसके बाद एक गिलास गुनगुने दूध का सेवन करें, लाभ हो सकता है नुस्खा उपयोग करने से पहले पेट साफ करें, इसके लिये आरंडी के तेल का उपयोग कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मोर डोंगा फसे मजधार...जस गीत-
खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जाया मुंडे एक जस गीत सुना रही हैं:
मोर डोंगा फसे मजधार-
दाई मोला पार लगा दे ओ-
मै कईसे आओं तोर द्वार-
दाई मोला पार लगा दे ओ-
दरदर के मैं भटकत हावओं-
नई हे कोनो सहारा ओ-
कहां जाओ अउ कैसे करव मैं-
लागे जग अधिंयारा ओ...
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
Impact : जर्जर भवन से विद्युत कार्यालय को अच्छे भवन में स्थापित करने से राहत मिली-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि विद्युत विभाग भवन जो ग्राम पंचायत में किराये पर दिया गया था उसकी हालत बहुत ख़राब थी इस जर्जर भवन की स्थिती को लेकर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद विद्युत कंपनी द्वारा विद्युत विभाग को सब स्टेसन के पास स्थापित कराया गया, जिससे भवन हालत से जो खतरा लोगो को था उससे निजात मिला, इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं को इस प्रयास के लिये धन्वाद दे रहे हैं साथ ही उन विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने इस पर त्वरित कारवाही की | राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: CG IMPACT STORY RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालो से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बालो से संबंधित समस्या को हल कराने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 50 ग्राम अमरबेल को 1 लीटर पानी में उबालें और जब पककर आधा हो जाये तब गुनगुने रहने पर उसमे बालो को साफ करें, इससे बालो से संबंधित समस्या में लाभ मिल सकता है, इस नुस्खे का उपयोग हप्ते में दो बार कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
घर में ही रहना है बाहर नहीं जाना है...गीत-
ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू कोरोना वायरस पर एक गीत सुना रही हैं:
घर में ही रहना है बाहर नहीं जाना है-
खुद की रक्षा करते हुये औरो को बचाना है-
सेनेटाइजर लगाना है हांथ धोकर ही जाना है-
मिलकर हमें अब सबको कोरोना को हराना है-
हम सब ने ये ठाना है-
मिलके अब हम सबको कोरोना को हराना है....

