हमारे पारे में पानी की समस्या है, 5 किलोमीटर दूर से नाले और तालाब का गन्दा पानी लाकर पीते है...

लाली पारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी जयमन मंडावी बता रहे है कि उनके पारे में 15 घर की बस्ती है और आज तक वहां पर पानी सुविधा नहीं कराई गई है | वे लोग गर्मी के दिनों में 5 किलोमीटर दूर से नाले और तालाब का पानी लाकर पीते है | उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये थे तो पानी की व्यवस्था कर देंगे बोले थे लेकिन आज तक नहीं किये | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7693835670, PHE@9406078557, CEO@9406016762, सचिव@9406069269. (172328)

Posted on: Aug 03, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

पेरल कोंडा कोला वय नानो पेरल कोंडा...गोंडी विवाह गीत-

बुल्ली पारा, ग्राम-कोड़ेनार-3 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी कस्तूरी जो एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है :
पेरल कोंडा कोला वय नानो पेरल कोंडा-
कोलू सोनल तिन्दु तिनल हो कोहला उस्सो...

Posted on: Aug 03, 2020. Tags: GONDI SONG

हांजी जो नानो निम्मा... गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-रोड़ीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जमली, मोटली, खालो गोंडी बोली में एक गीत सुना रही हैं, ऐसे संदेसो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|
हांजी जो नानो निम्मा... (AR)

Posted on: Aug 03, 2020. Tags: GONDI SONG

पारा में एक हैण्डपंप है जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है...

रोंड़ीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनकूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में 40 घर हैं और एक हैण्डपंप है जिसमे पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है, लोग नदी, झरना का पानी पीते हैं जिससे बीमार पड़ते हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479054709. CEO@9406016762, सचिव@9424288262, कलेक्टर@8458956694, PHE@9406078557. (172588) (AR)

Posted on: Aug 03, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, 20 साल हो गए है, पेंशन दिलवाने में मदद करें..

बुल्ली पारा, ग्राम-कोड़ेनार-3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के सरपंच बता रहे है कि सोमडी के पति को गुजरे 20 साल हो गए है | लेकिन आज तक उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है | बता रही है कि उन्होंने भूतपूर्व सरपंच के पास फोटो और फॉर्म भी जमा की थी पर कोई ध्यान नहीं दिए है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@6261214365, सरपंच@9406796312, सचिव@9407642538, CEO@9406016762,कलेक्टर@8458956694

Posted on: Aug 03, 2020. Tags: PENSION SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »