मेरे वन उपवन में इस जन जीवन में...गीत-
ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
मेरे वन उपवन में इस जन जीवन में-
कब होगा सबेरा-
मेरे राम जाने, मेरे राम जाने-
मैंने ये देखा है मैंने ये सोंचा है-
कान में भांवर गुनगुनाते हैं-
मेरे वन उपवन में इस जन जीवन में...
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CG RAIGARH SAMAY SIDAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में जी मचलाने और उल्टी आने पर घरेलू उपचार-
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाटा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक गर्मी के दिनों में उल्टी आने जी मचलाने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इसके लिये एक नीबू को काटकर उसमे नमक लगाकर कुछ समय के लिये रख दें उसके बाद उसे चूसें इससे उल्टी जी मिचलाना जैसी समस्या में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: कनकराम कौशिक@9179998149.
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
शक्कर का मूल्य 17 रुपये है लेकिन सेल्समैन 20 रुपये में दे रहा है...
ग्राम पंचायत-हडगांव, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, वे बता रहे हैं सरकार के निर्देश अनुसार सोसाइटी में शक्कर 17 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लोगो को दिया जाना है लेकिन सेल्समैन 20 रुपये किलो के हिसाब से लोगो को शक्कर दे रहा है, इस संबंध में गाँव के निवासी संजय और उनके साथी का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि कितने मूल्य पर शक्कर मिल रहा हैं सेल्समैन उन्हें 20 रुपये की हिसाब से शक्कर दिया है और 2 माह का राशन दिया गया है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं दिये नंबर पर बात कर उचित कारवाही करने में मदद करें : सेल्समैन / लक्ष्मीनारायण शर्मा@8964810923, SDM@8889862888. संपर्क नंबर@8717972724.
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
जाया जाया प्रभू जाया जाया हो...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
जाया जाया प्रभू जाया जाया हो-
राउरे सो जतन यही जाया जाया-
अंधा के आँख देइले नहीं रसी को-
गूंगा के बोली देले हो बहरा के कान देले-
जाया जाया प्रभू जाया जाया हो-
राउरे सो जतन यही जाया जाया-
अंधा के आँख देइले नहीं रसी को...
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
सड़क बनवाने को लेकर आश्वासन मिला लेकिन कोई कारवाही नहीं हुई...
रायपुर (छत्तीसगढ़) से साक्षी बता रही हैं उन्होंने सीजीनेट से एक सन्देश उठाया था जो सुकमा जिले से पेंदाकुर्ती गाँव से सड़क की समस्या को लेकर था सड़क नहीं होने से लोगो को दिक्कत होती है इस संबंध में उन्होंने शिकायत कर्ता से बात किया और जानकारी लिया उसके बाद सचिव से बात किये जिस पर सचिव काम कराने को लेकर आश्वासन दिये, उसके बाद दोबारा 5 मार्च को बात करने से पता चला उस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, उसके बाद 24 मार्च को संपर्क करने की कोशिश किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया, इस प्रकार से उन्हें सही जानकारी नहीं मिली है गुमराह किया जा रहा है, लेकिन प्रयास जारी है|

