मिली सरकार की ओर से आवास योजना, जिसे लाभ दिला में कर रहे है, नजरअंदाज, कृपया मदद करे-
ग्राम-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता कचलाम सरकारी आवास योजना का लाभ नहीँ देने का आरोप लगा रही है, जबकि 2014 में इंदिरा आवास में नाम था, लेकिन उस दौरान मेरे बेटे की तबियत ख़राब थी जिसके चलते फार्म नहीं जमा कर पाई थी. सरपंच सचिव के द्वारा मेरे नाम को दबा दिया है. अभी तक ना ही प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला ना इंदिरा आवास का, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया मदद करे ताकि ग़रीबी रेखा का लाभ आवास योजना में मिल सके. सरपंच@9424158241. सचिव@9479162617. सी.ई.ओ@9425263888.कलेक्टर@9425205669.शिकायत कर्ता सम्पर्क@7587839413.
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: KRITI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
कविता : जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लिए साथ...
ग्राम पंचायत -टीमनार जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू स्कूली बच्चों से सूरज व अनिल पोटाई कविता सुन रही है:-
जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लिए साथ-
दूर-दूर कि चिड़िया दिखती, उनको अपने पास में-
तभी अचानक बंदर देखा, दौड़ा उसके पिछे-
चाचा जी ने जंगल में, जो कुछ देखा डायरी में नोट कर लिया...
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: KRITI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
हैंडपम्प ख़राब है, पिने के पानी की बड़ी समस्या...कृपया हैंडपम्प बनवाने में मदद करे.
ग्राम पंचायत-बोरंड, आश्रित गाँव गोटा जमड़ी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सेमंत कुमार यादव जो कि गोटा जमड़ी के निवासी है, बता रहे है गाँव में पिने के पानी की समस्या है गाँव में दो हैंडपम्प है, जो कि बारिश के दिनों में तो पानी की पूर्ति कर देते है, परन्तु बारिश बाद पानी का संकट हो जाता है. अभी सरपंच के यहाँ बोरवेल लगा है उससे पानी ला रहे है. वह भी बिजली से चलता है. अगर बिजली बंद हो जाये तो समस्या होती है. यह दो तीन वर्षो से समस्या है| पंचायत स्तर पर शिकायत किया है, बोलते है हो जायेगा लेकिन अभी तक तो हैंडपम्प नहीं बना है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर बात करे ताकि हैंडपम्प दुरस्त हो सके. P.H.E विभाग@9425593923. सरपंच@7879772062. सचिव@7587422907. ग्रामीण सम्पर्क@9424215785.
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: KANHIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर :गर्भवती माता को कमजोर हो जानें पर, घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी, गर्भवती माता को कमजोर हो जानें पर, घरेलू उपचार बता रहे हैं| गम्भी का फल 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम, इन सबको साफ कर| कूट पीस कर चूर्ण बना ले और सुरक्षित रखे, आधे- आधे चम्मच चूर्ण दिन में 2 बार शहद के साथ सुबह शाम देने से लाभ होता है| और खाना खानें के बाद असगन्ध का काढ़ा 2 चम्मच से 3 चम्मच तक खाना खाने के बाद दिन में 2 बार देने से लाभ होता है|मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: H.D.GANDHI HEALTH RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
कई वर्षो से राशनकार्ड नहीं बनाये, अब विधवा पेंशन भी नही मिल रही...कृपया मदद करे-
ग्राम-माटवन, पंचायत-बाग़वेड़ा, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से रणजीत कुमार मंडावी, को माटवन गाँव की महंगी बाई बता रही है कि, राशनकार्ड नही है जिसकी वजह से विधवा पेंशन भी नहीं मिल रही है, इस समस्या को लेकर सरपंच सचिव तक शिकायत की गई है, परन्तु 10 वर्ष हो गए लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नही हुआ है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मदद के लिए इन नम्बरों पर फ़ोन करे ताकि पेंशन मिल सके- कलेक्टर@9424205669. सरपंच@9406103873. सचिव@9406410080. अधिक जानकारी के लिए-दानुराम पोटाई@7587232864.
