हमारे स्कूल में 2 शिक्षक हैं, कोर्स पूरा नही होता,आवेदन किये लेकिन कारवाही नही हुई...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-सिलफिली, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से माध्यमिक शाला सिलफिली के विद्यार्थी बादल, आदित्य, शनि देवल, दयानंद, बालसाय और रवि सिंह बता रहे हैं, उनके स्कूल में तीन कक्षा और 80 बच्चे हैं, जिनको पढ़ाने के लिए 2 शिक्षक है, जिससे कोर्स पूरा नही हो पाता, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया, जिस पर अधिकारी चुनाव के बाद समस्या को हल कराने का आश्वासन दिए, लेकिन चुनाव के बाद भी कोई व्यवस्था नही हुई है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें :
कलेक्टर@9826443377, शिक्षा विभाग अधिकारी@9406278336. संपर्क नंबर@6262322301.
Posted on: Oct 12, 2018. Tags: ) 102647 BADAL CG PROBLEM SONG SURAJPUR TEACHER VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैण्डपंप नही है, पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है...मदद की अपील-
ग्राम-सिलफिली, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता कुसवाहा बता रही हैं, उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है, मोहल्ले में एक भी हैण्डपंप नही है, गांव में कुछ लोग के घर व्यतिगत बोरिंग है, जिससे वहां के लोग पानी पीते हैं, पानी लाने के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, उन्होंने मोहल्ले में हैण्डपंप के लिए अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@9977407988. संपर्क नंबर@7714204256.
Posted on: Oct 11, 2018. Tags: ) - CG KUSWAHA PROBLEM SANGITA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
हमारे वार्ड में पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है.
>ग्राम-चाचीडांड, पंचायत-रामपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अनीता और सकुंतला देवी बता रहे हैं, उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 14 में पानी की समस्या है, वार्ड में 30 घर है , लोगो को 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, अपनी समस्या को उन्होंने पंचायत में रखा, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर वार्ड में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें :
PHE@8120171919, सरपंच@6264481658, सचिव@7697533053. संपर्क नंबर@8435655543.
Posted on: Oct 11, 2018. Tags: ) - ANITA CG PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
4 सप्ताह रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत काम किया था, मजदूरी का भुगतान नही हुआ...मदद की अपील
Posted on: Oct 08, 2018. Tags: ) ABHIMANNU CG PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गाँव में रोड खराब है, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है...मदद की अपील
ग्राम पंचायत-कोलुहा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जवाहरराम पंडो बता रहे हैं कि हमारे गाँव में रोड की समस्या है, जो उमझर से मोहरसो तक है, लगभग 20 किलोमीटर रास्ता खराब है, बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है, जिसके कारण लोगो को आने जाने में समस्या होती है, समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने 2 महीने पहले अधिकरी के पास आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबर पर अधिकारी से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : संपर्क नंबर@7354162312. सरपंच@9575185741.
