अयो यायो नोनी निमा नानो निम्...गोंडी विवाह गीत-

कोडरिछापर पारा, पंचायत बिशपुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से कीर्ति साहू के साथ गाँव की महिला साथी आयते, पांडो और फूलो एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
अयो यायो नोनी निमा नानो निम्-
ओ आयो नना नोनी आयो
नानो निम्मा कर्रे लाला-
बोला बाला नानो कर्रे लाला-
अयो यायो नोनी निमा नानो निम्...

Posted on: Aug 08, 2020. Tags: GONDI SONG

Impact : बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया था तो सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद नया लग गया है...

ग्राम-हर्दोहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से सीताराम कोरी बता रहे है कि उनके गाँव का बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया था उसके कारण बिजली की समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 20 जुलाई को एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 6 अगस्त को नया ट्रांसफार्मर लग गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद को धन्यवाद दे रहे है | संपर्क नम्बर@9522680453.

Posted on: Aug 08, 2020. Tags: IMPACT SONG VICTIMS REGISTER

निम्मा नानो निम्मा...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट के साथ गांव के निवासी नको और केसलो जुड़ी हैं, वे एक गोंडी गीत सुना रही हैं ये एक पारंपरिक गीत है, शादी के अवसर पर इसे गाया जाता है| ऐसे संदेसो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|
निम्मा नानो निम्मा...(AR)

Posted on: Aug 07, 2020. Tags: GONDI SONG

हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, पीने के पानी की समस्या है...

ग्राम-कोकररास, पंचायत-छिंदावाडा 3, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह नाग बता रहे हैं गाँव में पानी की समस्या है, लोग कुआ का पानी उपयोग करते हैं, बारिस के दिनों में पानी गंदा हो जाता है जिससे गंदा पानी पीना पड़ता है, हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है पीने के पानी की समस्या है दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप बनवाने मे मदद करें, जिससे लोगो को साफ पानी पीने के लिये मिल सके : संपर्क नंबर@9301688548. CEO@9425592215. (AR)

Posted on: Aug 07, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

धरम याहे नारी का है...भजन-

ग्राम-पातिम, पोस्ट-घूमन, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल एक गीत सुनवा रहे हैं:
जब राम स्नान करत हैं-
सीता धोतिय पछार-
धरम या नारी का है-
जब राम पूजा पाठ करत हैं-
सीता आरती निकार धरम याहे नारी का है...(AR)

Posted on: Aug 07, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »