हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या हैं लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा हैं, कृपया मदद करें:
जिला -बस्तर विकासखंड लौहंडीगुडा, (छत्तीसगढ़ ) ग्राम आंजरे से साधुराम कश्यप बता रहे है |हैण्डपंप की समस्या है | पाइप फट गई है पाईप नही लगने के कारण पानी नही निकलता है | जिससे वहा के ग्रामवासियों को कुआ और खेत का पानी पीना पड़ता है लगभग 70-80 घर कि बस्ती है| इसके लिए उन्होनें सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: 9340418377
Posted on: Dec 09, 2021. Tags: CG LOHANDIGUDA PROBLEM SADHURAM KASHYP WATER
गांव में हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कटेनार, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम कवासी बता रहे हैं कि उनके गांव में हैंडपंप खराब हो गया हैं, वहाँ के लोगों ने दुर से पीने के लिए पानी लाना पड़ता हैं, इसके लिए सचिव सरपंच को बोले लेकिन अभी तक बिजली नहीं लगी हैं, इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर के हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें: सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 07, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA KAMLURAM KATENAR KAWASI PROBLEM STOP WATER
हैण्डपंप से आयरन पानी निकलता है, पीने योग्य नही है,नाले से पानी पीते हैं...कृपया मदद करें
ग्राम-खडपड़ी, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर, सुधर राम, बता रहे हैं कि उनके वार्ड नम्बर 1 में पीने के पानी का बहुत समस्या है | हैण्डपंप है लेकिन वहां से आयरन युक्त पानी निकल रहा है जिससे उस पानी को पीने में बहुत परेशानी हो रही है| लोग बीमार ग्रस्त हो रहे हैं| कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं, लेकिन आज तक उसका कोई प्रभाव नही हुआ| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर नया पारा में नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें| सचिव@9406327695, CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@7999519509. ( 162505) MS
Posted on: Dec 07, 2021. Tags: CG JAGESHWAR KONDAGANV PROBLEM WATER
नाला से पानी लाना पड़ता है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मालीपदर, कुकुरगुमापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चम्पा कश्यप बता रहे हैं उनकें पारा में पानी की समस्या है, पारा में एक बोरिंग है उससे पानी काम आता है, नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9407631974, सचिव@9425261408, संपर्क नंबर@7806059964.
Posted on: Dec 07, 2021. Tags: BASTAR CG CHAMPA KASHAYAP DARBHA MALIPADAR PROBLEM WATER
ग्रामीण अपने खेत में कुआ खोदकर पानी का उपयोग करते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-ककालगुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से झुलपू बता रहे हैं उनके गाँव में एक भी हैंडपंप नहीं हैं वहा के ग्रामीण अपने खेत में कुआ खोदकर पानी का उपयोग करते हैं बारिश के मोसम में पूरा पानी गन्दा हो जाता हैं|पानी की दिक्कत होने के कारण लोग गन्दा पानी को भी पी लेते हैं|इसी के वजह से कई सरे ग्रामीण बीमार पाड़ रहे हैं,सरपंच या सचिव को भी बताये हैं पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ सलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है की दिया गया नंबर पर बात कर उनके गाँव में हैंडपंप लगवाने में मदद करे| संपर्क नंबर@9479209865, सरपंच@7647027844, सचिव@9407644389.
