Impact : लॉकडाउन में 25 लोग फंसे थे खाने की समस्या थी, अब खाना मिल गया है...

पुणे महाराष्ट्र से अस्रारामम और शिव गोपाल पटेल बता रहे हैं कि वे सिद्धार्थ नगर जिला उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन में पुणे में फंसे थे वहां काम करने के लिये आये थे, अभी काम बंद है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही थी, उनके साथ 25 लोग हैं, सभी कंपनी में मजदूरी का काम करते हैं, किराये के मकान में रहते थे, वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद अपील किया और कुछ दिन बाद खाने समस्या का समाधान हो गया| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं|सम्पर्क नंबर@7470622672,9890064378.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: राशन कार्ड नहीं बना है राशन नही मिल रहा था, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

ग्राम-कालामांजा, पोस्ट-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) अजय सिंह बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण आज उन्हें दिक्कत हो रही हैं, राशन नहीं मिल रहा है, उनका कहना है पहले राशन कार्ड बना था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया है, बनवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिन बाद उन्हें अब राशन मिल गया है, ये साथी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@8103628334.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में फसे थे रहने खाने की व्यवस्था नही हो रही थी, अब मदद मिल गई है...

ग्राम-ढोसांगवी, बस्ती-पासंगे, पोस्ट-शिरूर, पुणे, पिन कोड 412208 (महाराष्ट्र) से अरुण शुक्ला जो मध्यप्रदेश राज्य के रीवा जिले के रहने वाली हैं, वहां राशन नहीं मिल रहा है भोजन की व्यवस्था नहीं हो रही है, जिस जगह वे रह रहे हैं, वहां 50 लोग अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं, किसी के पास खाने की व्यवस्था नहीं है|और मकान किराया देने की समस्या है, सभी परेशान हैं इसलिये लोग पैदल अपने गाँव जा रहे हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील करने के बाद अब इस समस्या का समाधान हो गया है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9522276087.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: 100 लोग हैं, लॉकडाउन में राशन नहीं मिल रहा था, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मिला...

उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से राजू भारती वहां पर लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, वहां पर निर्धन आवास में लगभग 100 लोग रहते हैं, लॉकडाउन में उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, इस संबंध में राजू भारती का कहना है, लॉकडाउन में काम बंद है, राशन नहीं मिल रहा है, शांति का कहना है उन्हें राशन नहीं मिल रहा है समस्या हो रही है, इस सूची में राधा भारती, सिखा, मनमोहनी देवी, पुन्नी बाई के साथ कई लोग शामिल हैं जिन्हें राशन नहीं मिल रहा| इसलिए ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और रिकॉर्ड करने कुछ दिन बाद उन्हें मदद मिल गई है वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने मदद किये: संपर्क नंबर / राजू भारती@8718918946.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में फंसे हैं राशन नही होने से खाने दिक्कत हुई, अब मिल गया है...

सेक्टर 87 फेस 2 नोएडा से मोहम्मद इजाज बता रहे है कि लॉकडाउन के कारण फंसे है कंपनी में काम करते थे लेकिन काम बंद है उसके कारण उनके पास राशन लेने को भी पैसे नहीं है | 2 बच्चे है खाने के लिए बहुत परेशान होते है | अगर राशन की व्यवस्था हो जाती तो मदद होती | इसलिए साथियों से मदद की अपील किया और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें राशन मिल गया है अब वे खुश हैं और मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नम्बर@8920484982.

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »