मोहल्ले में 150 के लिए हैंडपंप नहीं, 20 साल से मदद मांग रहे, कुँए का पानी पीकर बीमार पड़ते हैं...

ग्राम पंचायत-बेतो, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मिथलेश कुमार बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में पानी की समस्या है, हैण्डपंप नहीं लगा है, जिसके कारण दिक्कत होती है उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास शिकायत किया है, अधिकारी का कहना है आयेगा तो लगेगा, लेकिन आज तक नहीं लगा है मोहल्ले में लगभग 150 लोग रहते हैं और कुँए का पानी पीकर बीमार पड़ते हैं पंचायत भवन और स्कूल के पास एक हैंडपंप लग जाता तो आम लोगों और बच्चों को भी सुविधा होता इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर गाँव में पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें, 20 सालों से मदद मांग रहे हैं पर कुछ नहीं हुआ : संपर्क नंबर@9422300674. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: BALRAMPUR CG MITHLESH KUMAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

बारिश आई है तो अधिक काम कर लेना चाहिए पर कोरोना के कारण खेत में अधिक काम नहीं हो रहा...

ग्राम कुमली, पंचायत गढ़बेंगाल, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घस्सू राम बघेल अपने गाँव के बारे में बता रहे हैं वे बोल रहे हैं कि गर्मी के पश्चात् अब बरसात आ गया है और अब हम खेती बाड़ी का काम करने जाते है, सबसे पहले बैल नांगर जोताई, धान बोवाई, निंदाई-कोढाई कुछ महीना रूककर फिर उसे कटाई करते है| पर इस बार इस कोरोना संक्रमण के दौर में गाँव के लोग साथ साथ खेत नही जाते है, लगभग 2-3 लोग जाते है जिसमे से 1-1 मीटर की दुरी बनाकर कोरोना वाइरस लॉकडाउन के वजह से अधिक काम नही कर पाते है बारिश कभी भी धोखा दे सकते है इसलिए जब बारिश हो रही है अधिक से अधिक काम करना अच्छा होगा . संपर्क@7648088163. RK

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: AGRICULTURE CORONA PROBLEM GHASSU RAM BAGHEL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

350 रुपये मासिक पेंशन मिलता है, लॉकडाउन के समय विशेष और बाद में भी इसे बढ़ाना चाहिए...

ग्राम-पेंड्रावन, तहसील-धमधा, जिला -दुर्ग (छत्तीसगढ़) से श्री यादव बता रहे हैं कि सरकार से विधवा, वृद्ध और दिव्यांगों को पेंशन 350 रुपये प्रति माह मिलता है जो उनके लिये बहुत कम है लेकिन शासन उन पर ध्यान नहीं दे रही है, लॉकडाउन में सभी को परेशान हो रही है, बढ़ती मंहगाई के कारण सभी को चिंता है कि उनका जीवन यापन कैसे होगा इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार को संदेश दे रहे हैं कि सरकार उनकी समस्या को ध्यान दे और पेंशन बढाई जाये| विशेष रूप से लॉकडाउन के समय सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए जब कोई काम भी नहीं कर पा रहा है दिव्यांगों को प्रति माह 10 किलो चावल दिया जाता है वह भी बढ़ाना चाहिए | संपर्क नंबर@9755728847. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CG DURG PENSION SONG VICTIMS REGISTER YADAV

सामुदायिक वनाधिकार ग्रामसभा की जगह वन प्रबंधन समिति को दिया जा रहा, आपत्ति पर ध्यान नहीं...

ग्राम-दक्कोटोला, पोस्ट-चिलहाटी, तहसील-अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोरले बता रहे हैं, वनाधिकार अधिनियम के अनुसार गाँव के सीमा क्षेत्र के जितने भी वन हैं उसका संरक्षण और प्रबंधन और उसके उपयोग का अधिकार गाँव को दिया गया है, जिले में 261 सामुदायिक वनाधिकार प्रमाण पत्र दिये गये हैं लेकिन ग्राम सभा को जो क़ानूनी अधिकार मिलना था वो संयुक्त वन प्रबंधन समिति, वन समिति, अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति आदि के नाम से मिला है, हर जगह अलग अलग नाम से ये अधिकार दिये गये हैं, इस संबंध में कलेक्टर के पास टाइटल सुधार के लिये दो वर्ष पूर्व आवेदन किया है,  लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रही है| संपर्क नंबर@6263816415. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CG FOREST RIGHTS JAYDEV MOHRALE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

कुदारगढ़ीं मईया, बनके चिरैया बोले मईया मईया...भक्ति गीत-

ग्राम-इन्दरपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह एक देवी गीत सुना रहे हैं:
कुदारगढ़ीं मईया-
बनके चिरैया बोले मईया मईया-
आमा ले बोले सुगा-
बरगद ले बोले मईया-
कुदारगढ़ीं मईया-
बनके चिरैया बोले मईया मईया...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG RAMCHANDRA SINGH RELIGION SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »