जिला कोंडागांव: हम 30 घर के लिए हमारे पारे में हैंडपंप नहीं है कृपया अधिकारियों से बात कीजिए...
बनवारीपारा आश्रित ग्राम मलनार ग्राम पंचायत नहकानार जिला कोंडागांव से सतपुड़ा कोर्राम बोल रहे हैं कि उनके पारा में 30 घर की बस्ती है 50 से अधिक लोग रहते हैं पर उनके पारे में हैंडपंप नहीं है | वे लोग आधे किलोमीटर दूर झिरिया का पानी पीते हैं | कई सालों से अधिकारियों से हैंडपंप के लिए अनुरोध कर रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है | वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे अधिकारियों से बात करके उनके पारे में दो हैंडपंप लगवाने की कृपा करें | श्री कोर्राम@7089358225
Posted on: May 15, 2020. Tags: CG HANDPUMP KONDAGAON WATER
Impact: राशन कार्ड नहीं बना है राशन नही मिल रहा था, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...
ग्राम-कालामांजा, पोस्ट-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) अजय सिंह बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है, जिसके कारण आज उन्हें दिक्कत हो रही हैं, राशन नहीं मिल रहा है, उनका कहना है पहले राशन कार्ड बना था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया है, बनवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिन बाद उन्हें अब राशन मिल गया है, ये साथी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@8103628334.
Posted on: May 15, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact: 100 लोग हैं, लॉकडाउन में राशन नहीं मिल रहा था, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मिला...
उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से राजू भारती वहां पर लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, वहां पर निर्धन आवास में लगभग 100 लोग रहते हैं, लॉकडाउन में उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, इस संबंध में राजू भारती का कहना है, लॉकडाउन में काम बंद है, राशन नहीं मिल रहा है, शांति का कहना है उन्हें राशन नहीं मिल रहा है समस्या हो रही है, इस सूची में राधा भारती, सिखा, मनमोहनी देवी, पुन्नी बाई के साथ कई लोग शामिल हैं जिन्हें राशन नहीं मिल रहा| इसलिए ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और रिकॉर्ड करने कुछ दिन बाद उन्हें मदद मिल गई है वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने मदद किये: संपर्क नंबर / राजू भारती@8718918946.
Posted on: May 15, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में 3 तीन माह से स्कूल में फंसी हूँ, देख नहीं सकती हूँ, कृपया घर पहुंचवाने मदद करें-
ग्राम-झलमला, पोस्ट-भईसों, जिला-जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) से रुकमनी सेन बता रही हैं, वे लॉकडाउन में फंसी हैं, दिव्यांग हैं, स्कूल में पढ़ती हैं लेकिन जब से स्कूल बंद हुआ है तब से वहीँ हैं 3 माह हो चुके हैं, वे रायपुर अपना घर जाना चाहती हैं लेकिन वे देख नहीं पाती हैं जिसके कारण आने के लिये व्यवस्था नहीं कर पा रही हैं और जहां रहती हैं वहां से कोई साधन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें रायपुर अपने घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9174198733. (166962)
Posted on: May 14, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JANJGIR CHAMPA RUKMANI SEN SONG VICTIMS REGISTER
हम 20 लोग हैदराबाद से पैदल निकले हैं, भोपालपट्टनम पहुँचने वाले है, खाने की कोई व्यवस्था नहीं...
सुकनाथ नेताम बता रहे है कि 3 दिन पहले हम 20 लोग हैदराबाद से पैदल निकले है अभी वे लोग भोपालपटनम पहुँचने वाले हैं अभी भोपालपट्टनम से 60 किलोमीटर पीछे है | उनको कोंडागांव जिला छत्तीसगढ़ जाना है | उनको रास्ते में बहुत दिक्कत हो रही है किसी तरह की खाने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | रास्ते में उनके लिए खाने की व्यवस्था कराई जाए :संपर्क नम्बर@9381965079. (167124)
