भजन : मन फुला फुला फिर जगत मा कैसे नाता रे...
ग्राम-जुलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से लाल यादव एक गीत सुना रहें है:
मन फुला फुला फिर जगत मा कैसे नाता रे-
माता कहें यह टूटे हमारी बहन कहें यह भईया मेरे-
बेटी पकड़ के माता रोयें बाह पकड़ के भाई-
लपट झपट के तिरिया रोयें हंश अकेला छाई-
जब तक जियों माता रोयें बहन रोयें दसमा सा-
तैरा दिन का तिरिया रोयें फिर करें करवासा...
Posted on: Nov 22, 2019. Tags: KORIYA CG LAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : हकलाना, तुतलाना के घरेलू उपचार के नुस्ख़े...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी बच्चों का हकलाना, तुतलाना के घरेलू उपचार बता रहे हैं, बादाम की गिरी 4 नग़ प्रात: प्रतिदिन मधु के साथ शहद के साथ सेवन करने से शिघ्र लाभ होता है| सुबह शाम दोनों समय इसका उपयोग कर सकते है, सर्दियों के समय में मक्खन के साथ करें और उपर से गुनगुना दूध पियें. मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं. एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Nov 22, 2019. Tags: HD GANDHI HEALTH RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
2 साल पहले तालाब गहरीकरण में काम किया, मजदूरी भुगतान आज तक नही हुआ...कृपया मदद करे-
ग्राम-आमली टोला, पंचायत-बदना, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामसिंह, गिरानी मरावी, इतवारी बता रहे है तालाब गहरीकरण का कार्य किया था, कालीढाप में जिसका की मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है| बता रहे है 30-35 लोगो ने 2 साल पहले 7 सप्ताह तालाब गहरीकरण में मजदूरी का कार्य किया था परन्तु मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ|सरपंच सचिव से बोलने पर कहते है आज आएगा कल आ जायेगा बैंक में आएगा बोलते है, लेकिन बैंक में पासबुक चैक कराने पर कुछ भी नही रहता| सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फ़ोन कर बात करे ताकि मजदूरी का बकाया पैसा मिल सके.
सरपंच@9685686936. सचिव@7898127988. सम्पर्क@8827167968.
Posted on: Nov 22, 2019. Tags: HEMSHINGH MARKAM KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
कविता : नदी किनारे काला-काला साँप, बाबा काला-काला साँप...
ग्राम-गोदाम पारा बेलर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सूर्यभान कश्यप जो कि कक्षा 4 का छात्र है एक कविता सुना रहे है|
नदी किनारे काला-काला साँप, बाबा काला-काला साँप-
बोतल के अंदर एपल का ज्यूस, बाबा एपल का ज्यूस-
राजा का बेटा बड़ा कंजूस, बाबा बड़ा कंजूस-
रानी की बेटी ब्यूटीफुल, बाबा ब्यूटीफुल-
राजा ने पानी डाला नहीं खिला फूल, बाबा नहीं खिला फूल-
रानी ने पानी डाला ख़िल गया फूल, बाबा ख़िल गया फूल...
Posted on: Nov 22, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जोड़ो व घुटनों के दर्द का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी अधिक उम्र होने पर जोड़ो व घुटने के दर्द के घरेलू उपचार बता रहे हैं, साप बबूल जिसको बिलाती बबूल भी कहते है| बबूल की फली को पीसकर पाउडर बना लेंवे, मटर या चने के दाने बराबर गोली बना लेंवे| मात्रा-एक चम्मच का चौथाई भाग सुबह शाम सेहत के साथ लेने से लाभ होता है| जो लुब्रीकेशन नहीं होता है, एक उम्र के बाद हड्डियों में चिकनाई ख़त्म या कम होने से जोड़ो व घुटनों में दर्द रहता है उसमें उपयोगी रहता है| परहेज-मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
