बीमार मजदूरों का ईलाज हो और स्वस्थ को घर पहुँचाने की व्यवस्था करें...अपील-
जब से लॉकडाउन हुआ है तब से मजदूरो को परेशानियों का सामना करना पद रहा है, पुलिस के डंडे सहने पड़ रहे हैं, जिसका निंदा करते हुवे, शसन से पूछना चाहते हैं कि कौन से अधिकारी या नेता लॉकडाउन में अपने परिवार से दूर हैं, जब मजदूर काम करता है तो अपने परिवार से हजारो किलोमीटर दूर रहता है, जब कई महीने तक मजदूर अपने घर से दूर रहे हैं तो सरकार उन मजदूरों को जो बीमार हैं उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराये और जो ठीक हैं, उनके घर तक पहुचाये, ताकि परिवार के साथ रह सकें| जिस तरह अधिकारी, मंत्री, नेता अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, मजदूर को भी एसी सुविधा होनी चाहिये, अरबो रुपये लेकर भागने वाले को सरकार माफ़ कर देती है, तीन राज्यों में श्रम कानून पर बदलाव कर मजदूर को बंधुवा मजदूर बना देती है, वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि बीमार मजदूरों का ईलाज हो और स्वस्थ मजदूरों को घर तक पहुचाने की व्यवस्था करें : संपर्क नंबर@9039142049. (167807)
Posted on: May 19, 2020. Tags: APPEAL BHAGIRATHI VARMA CG CORONA PROBLEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आंवले का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आंवला का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, बवासीर के मस्सो से अगर रक्त स्राव हो रहा है तो 3 से 8 ग्राम आंवला चूर्ण दही के मलाई के साथ दिन में तीन बार लेना है, दूसरा दस ग्राम चूर्ण के साथ चूर्ण के मात्रा से दो गुना मिश्री मिलाकर 250 मिली लीटर ताज़ा जल के साथ 15 दिन सेवन करने से स्वपन दोष में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं, नुस्खा उपयोग करने से पूर्व पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: May 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराकर कारवाही करके अवैध काम को रोका गया...
ग्राम-जुगानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद निषाद बता रहे हैं कि पुरे देश में कोरोना वायरस का खतरा है, जिसके कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं लेकिन उनके गाँव में कुछ लोग सरकार द्वारा जारी निर्देशो का पालन नहीं कर रहे हैं प्रतिदिन भट्टी लगाकर शराब बनाते हैं और शाम 5 बजे से 8 बजे तब भीड़ बनाये रखते हैं शराब पीने वालो का जिससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है इसमे सुसको दीवान, राजेश नेताम, धंसू नेताम, रामवती नेताम, बिहारी नेताम के नाम शामिल हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया| और अधिकारियों ने तुरंत अपने संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही कर अवैध काम पर रोक लगा दिए, अब किसी को कोई तकलीफ नही है सब खुश हैं, और अब ये साथी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9993763732.
Posted on: May 18, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT KONDAGANV SONG VICTIMS REGISTER
Impact: कोरंटाईन सेंटर में रखकर उचित जाँच कर सही सलामत घर भेजा गया...
कांसाबेल, जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) से रंजीत यादव (मुखलाल यादव) बता रहे हैं कि वे झारखण्ड के रहने वाले हैं, हैदराबाद से आ रहे थे, उस दौरान लॉक डाउन में फंस गये थे, तब बागनदी फारेस्ट कैंप, राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में उन्हें 700 लोगो के साथ रखा गया था, वहां रहने खाने की व्यवस्था की गयी थी लेकिन खाने में कीड़े मिलते थे, शिकायत करने पर कोई सुधार नहीं हुआ, कोरंटाईन का जो 14 दिन का समय होता है, उससे 5 दिन ज्यादा रखा गया था, उसके बाद जानकारी मिली, सभी को झारखण्ड सीमा पर छोड़ दिया जायेगा, वहां से सरकार घर पंहुचा देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उन्हें ले जाने के लिये बसें आयी 11 बजे, उसके बाद सभी को जंगल के रास्ते लाया गया, मेन रोड से नहीं लाया गया, सभी को जशपुर जिले के कांसाबेल जगह पर रखा गया था, वे सभी साथियों से मदद की अपील किया और अब वे सभी सही सलामत अपने घर पहुचं गये है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: :मुखलाल यादव@6303230752, 9959493672, 7045149618.
Posted on: May 18, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT JASHPUR SONG VICTIMS REGISTER
इलाहाबाद उत्तरप्रदेश से 11 श्रमिक बिलासपुर छत्तीसगढ़ की ओर पैदल जा रहे हैं कृपया उनकी मदद करें...
संत कुमार धुर्वे को कमरिया जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश में 11 मजदूर साथी मिले | बुढ़ार से अमरकंटक की जाने वाली रोड से राजेश और उनके तमाम साथी अपने निवास जिले बिलासपुर राज्य छत्तीसगढ़ की ओर पैदल चल रहे हैं उक्त राहगीर बता रहे हैं वे उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद से आ रहे हैं और हमें कुछ दूर तक के लिए आने की साधन मिला था और अब हम 17/5/2020 से पैदल चल रहें हैं खाने पीने की भी हमारे पास कोई व्यवस्था नहीं हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के अपील कर रहे है मोबाईल नंबर राजेश@6267956897
