हे कृष्णा गोपाल हरे, हे दीनदयाल हरे...भक्ति गीत-
विष्णु चरण सेनापति ग्राम-डहरापाली,जिला-रायगढ़ छत्तीसगढ़ से भजन गीत सुना रहें है:
हे कृष्णा गोपाल हरे,हे दीनदयाल हरे-
हे कृष्णा गोपाल हरे,हे दीनदयाल हरे-
तुम करता तुम ही कारण है-
तुम करता तुम ही कारण है-
परमें कृपाल हारे, हे दीनदयाल हरे-
रथ हांके रण भूमि में-
और करम योग के मरम में बताये...
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: BHAKTI SONG RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER VISHNU CHARAN SENAPATI
दृष्टिबाधित हूँ, ब्रेल लिपि की किताब की आवश्यकता है...मदद करें-
ग्राम-मुंगीताला, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से मुकेश राजपूत बता रहे हैं वे दृष्टिबाधित हैं, इस वर्ष 8वी कक्षा में हैं, उन्हें पढ़ने के लिये 8 वी कक्षा की ब्रेल लिपि की किताब की आवश्यकता है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर ब्रेल लिपि की किताब की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6262950385. (171110) (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG MUKESH RAJPOOT MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद रोजगार सूची में नाम जोड़ दिया गया...
ग्राम पंचायत-जोलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से आनंद प्रसाद यादव बता रहे हैं उनका नाम रोजगार सूची से काट दिया गया था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, अब उनका रोजागर सूची में पुनः जोड़ दिया गया है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9165957842. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: ANAND YADAV CG IMPACT STORY KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय रे सरगुजा जिला सुघर लागे...सरगुजिहा गीत-
ग्राम लखनपुर जिला-सरगुजा छत्तीसगढ़ से अजीत कुमार एक सरगुजिहा गीत सुना रहें है:
हाय रे हाय रे सरगुजा जिला सुघर लागे-
हाय रे हाय रे सरगुजा जिला सुघर लागे-
आलथी कालाती मदार बाजे-
सरगुजा जिला सुघर लागे-
सरगुजा जिला सुघर लागे-
चारो कती करमा के डर गड़े हे संगी-
चला हमू खेले जाबो करमा मा संगी...
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: AJEET KUMAR SARGUJA CG SARGUJIHA SONG SONG VICTIMS REGISTER
इधर भी लड़की उधर भी लड़की...गीत-
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व गीत के माध्यम से संदेश दे रहे हैं:
इधर भी लड़की उधर भी लड़की-
देख तमासा लड़की का-
सारी दुनिया हुई है पागल-
देख तमासा लड़की का-
क्या कार्यालय क्या विद्यालय-
जिस्म सजा है लड़की का-
साहब बाबू चपरासी पर-
छाया नशा है लड़की का... (AR)
