वनांचल स्वर : गर्मी में लू से बचने का घरेलू उपाय-
ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आजकल की भीषण गर्मी में लू से बचने का घरेलू उपाय बता रहे हैं, अक्सर गर्मी में लू लगने की समस्या होती है, इस समस्या से बचने के लिए कच्चे आम को आग में पकाकर या पानी में उबालकर पका ले उसके बाद उसको पानी में मसलकर मिला ले और मिलाकर उस पानी को छानकर मिश्री या शक्कर मिला कर सेवन करे, इससे लू के विकार ठीक हो जाते हैं, इसके सांथ ही जब भी घर से बाहर जाएँ तो नास्ता करके, पानी पीकर, सर में सफेद कपड़ा बांधकर निकले, सांथ में एक प्याज रख सकते हैं| चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: May 05, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : स्वास की बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, पोस्ट-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी आज हमें श्वास की बीमारी का घरेलू ईलाज बता रहे हैं, जिन लोग को स्वास लेने में दिक्कत होती है, खासी आती है, लार गिरते हैं वे जिमीकंद को धोकर काट कर सुखा ले, उसके बाद उसे कूट ले और सोठ, अदरक, काली मिर्च, लौंग, सभी को घी में भून ले और सभी को पुराने गुड के सांथ मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना ले और सुबह-शाम एक-एक गोली सेवन करे इससे स्वास की बीमारी में आराम मिल सकता है, दवा उम्र के अनुसार छोटा या बड़ा लेना है अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं: वैद्य भगतराम लांझी@7389964276.
Posted on: May 04, 2018. Tags: BHAGAT RAM LANJHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
Vananchal Bultoo (Bluetooth) Radio from Chhattisgarh: 1st May 2018...
Today Rakesh Kumar and Geeta Tekam are presenting Bultoo Radio Program in Hindi in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: May 01, 2018. Tags: CHHATTISGARH RAKESH GEETA TEKAM SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: गर्मी में आप जब भी घर से बाहर निकले तो 100 ग्राम शहतूत का सेवन करें...
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आज हम सभी को शहतूत के गफल से गर्मियों के मौसम में होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दे रहे है: वे बता रहे हैं शहतूत का पौधा लगभग छत्तीसगढ़ के हर गाँव में आसानी से मिल जाता है, गर्मियों के दिनों में शहतूत बहुत ही लाभकारी होता है. गर्मी में आप जब भी घर से बाहर निकले तो 100 ग्राम शहतूत का सेवन करे. यह गर्मी से राहत देता है| जैसे भी खाए शरीर को ताजगी, स्फूर्ति व ठंडक प्रदान करता है. शहतूत का पौधा हर घर में रोपण करना चाहिए जिससे गर्मी के दिनों में इसका लाभ ले सके. अमित साहू@8964931287.
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: एक किलो चिरोंजी के बदले व्यापारी हमें 3 किलो कनकी (टूटा चावल) देते हैं...
बांगर, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से धनशुराम बैगा चार या चारोली (चिरौंजी) एकत्रित करने का काम करते है जो कि पेड़ से निकलने वाला फल है, यहाँ के बैगा परिवार चारोली के बदले में लोकल दुकानदार से कनकी (चावल) लेते है. ताकि परिवार का पेट पाल सके. वैसे तो जिला सहकारी वनोपज मंडी में इसका मूल्य 105 रूपये प्रति किलो है एवं बोनस भी परन्तु जानकारी के अभाव में बिचौलिये इनसे कम पैसे में चावल के बदले देकर खरीद लेते है. और बाद में उसी को महंगे दाम पर बेच देते है, अगर वनोपज समिति का ख़रीदी का भाव गाँव-गाँव तक बेहतर प्रचार-प्रसार किया जाए तो मेहनत करने वाले लोगो को सही दाम मिल सके.

