स्वास्थ्य स्वर : कब्ज और रक्त की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज और रक्त की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| खजूर 100 ग्राम, लौकी 50 ग्राम, बंद गोभी 50 ग्राम, अमरुद 50 ग्राम, बीज निकाल देना है| अजवाईन, हरी मिर्च, धनिया, नीबू, अदरक 10 ग्राम सेंधा नमक, नीबू का रस मिलाकर पीसकर रख लें| एक-एक चम्मच सुबह-शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Aug 02, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गेंहू के ज्वारे का रस बनाने का घरेलू तरीका-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गांधी गेंहू के ज्वारे का रस बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| जिन्हें खून की कमी हो वे इसका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं| गेहूं के ज्वार को सात जगह एक-एक दिन के अंतराल में बुवाई कर दें| जब दाने अंकुरित होकर बढ़ जायें, तब उसे जड़ के ऊपर काट लें| उसमे गिलोय के 20 ग्राम टुकड़े काटकर मिला लें| उसके बाद उसका जूस निकाल लें| और मिश्री मिलाकर खाली पेट सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Aug 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गैस और कब्ज की समस्या से निजात पाने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस और कब्ज की समस्या से निजात पाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| त्रिफला 100 ग्राम, छोटी हरण भुनी हुई 100 ग्राम, करेले का चूर्ण 100 ग्राम, अजवईन भुनी हुई 100 ग्राम, काला नमक 10 ग्राम, सेंधा नमक 10 लें| सभी को साफकर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद सुबह शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, नमक, शक्कर का प्रयोग काम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Aug 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच दी गांधी शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बेल की पत्ती, नीम की पत्ती, गुडमार की पत्ती सभी को 6-6 नग लेना है| काली मिर्च 3 नग सभी को साफ कर पीसकर चटनी बना लें| एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें| दावा का सेवन करने के 1 घंटे तक कुछ ना खायें| मीठी चीजों से बचें| चावल आलू का सेवन ना करें| नशा ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jul 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मेथी 250 ग्राम, सोंठ 250 ग्राम, बादाम 250, हल्दी 1 चम्मच ग्राम, गुड 250 ग्राम लें| गुड़ को छोड़कर सभी को पीस का चूर्ण बना लें| उसके बाद गुड़ में मिलाकर छोटे लड्डू बना लें| एक-एक लड्डू दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है| ठण्ड से बचे| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jul 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »