कभी राम बनके, कभी श्याम बनके चले आना...भजन गीत-
ग्राम-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) देवंती सरुता एक भजन गीत गीत सुना रही हैं :
कभी राम बनके, कभी श्याम बनके चले आना-
प्रभुजी चले आना-
तुम राम रूप में आना-
सीता साथ लेके, धनुष हाथ लेके-
चले आना, प्रभुजी चले आना-
तुम श्याम रूप में आना...
Posted on: Jul 02, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DEVANTI SARUTA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| त्रिफला आधा पाव, सौंफ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, सफ़ेद नमक और काला नमक दो तोला, नौसादक और हींग आवश्यकतानुसार लें| सभी पीसकर चूर्ण बना लें| भोजन के बाद थोड़ा सा चूर्ण सेवन करें| लाभ हो सकता है| गरिष्ठ, मसालेदार भोजन का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा बुखार का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| चिरायता, कुटकी, नागर मोथा, हरण छोटी, बहेरा आंवला सभी को 10-10 ग्राम लेकर, एक पाँव पानी में पकायें| जब अच्छे से उबल जाये तो उसे पियें| चावल का सेवन कम करें| उबले पानी का सेवन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHRMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उपवास रहने के फायदे-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा उपवास रहने के लाभ बता रहे हैं| हर व्यक्ति को हप्ते में एक दिन उपवास रहना चाहिये| इससे हमारा पेट साफ हो जाता है| जिससे बीमारी होने के अवसर कम हो जाते हैं| उपवास के दिन समय-समय पर पानी, नीबू पानी का सेवन करना चाहिये| उपवास के समय दिन में भोजन नहीं करना चाहिये| रात में दूध और फल का सेवन करना चाहिये| उपवास के बाद हल्का भोजन करें| गरिष्ठ पदार्थो का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jun 29, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कब्ज का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा कब्ज का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हरण का 5 तोला चूर्ण और सोंठ का ढाई तोला चूर्ण लें| उसमे आवश्यकता अनुसार चूर्ण मिलाकर चने के बराबर चूर्ण बना लें| रात को सोते समय 3-6 गोली पानी के साथ सेवन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
