पुल नहीं होने से नाव के सहारे नदी पार करना पड़ता है...
ग्राम-धरमा बेड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वर, मोतीराम, अहिल्या कश्यप और उनके साथी बता रहे हैं उनके गाँव के पास नदी है जिसमे पुल नहीं बना है लोग नाव के सहारे नारंगी नदी पार कर आना जाना करते हैं, निवासियों का कहना है उन्होंने कई बार इसके लिये आवेदन किया है लेकिन पुल निर्माण नहीं हुआ है, जिसके कारण समस्या आज भी बनी हुई है इसलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पुल निर्माण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9165754938. कलेक्टर@8458956694, CEO@8889251366, सचिव@9340244105.
(174639) (AR)
Posted on: Sep 08, 2020. Tags: DEM ISSUE SONG VICTIMS REGISTER
आये हैं हम तेरे चरणों में...गीत-
ग्राम-उरुमडुगा, ब्लाक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही हैं:
आये हैं हम तेरे चरणों में-
लेकर हम एक सोच-
हाले लुईया, हाले लुईया-
प्यारे मासी आशीष दे हमें-
असमान से तू भर दे हमें-
हाले लुईया, हाले लुईया... (AR)
Posted on: Sep 08, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
सामूहिक गीत...
ग्राम-सकलपुर, पोस्ट-सोनगरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल मानिकपुरी अपने साथियों के साथ एक संगीतमय गीत सुना रहे हैं, ऐसे संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 08, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
समूह से जुड़कर काम शुरू किया और उसी से आज अपना घर चलती हैं...
करका पाल स्कूल पारा, ग्राम-छिन्दवहा, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलावती बता रही हैं, वे सब्जी बेचने का काम करती हैं, समय समय पर मेले में दुकान लगाती हैं, उसी से उनका घर का गुजारा होता है, नीलावती माँ दंतेश्वरी स्व सहायता समूह से जुड़ी हैं समूह के मदद से उन्होंने अपना काम शुरू किया था, आज वे समूह में जुड़कर दूसरो को भी स्वरोजगार के लिये प्रेरित करती हैं| (AR)
Posted on: Sep 08, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
आवास के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम पंचायत-टोकरागुड़ा, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शामावती बता रही हैं, उन्होंने आवास के लिये कई बार आवेदन किया है, लेकिन उनको आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6266269918. CEO@8889251366, कलेक्टर@9340244105, सरपंच@8839668121, सचिब@7587346570. (AR)

