सब्ज़ी उत्पादन ने मेरे गाँव को बदल कर रख दिया, आज सभी के पास बोर और पक्का मकान है...

ग्राम-दक्कोटोला, पोस्ट- चिल्हाटी, तहसील-अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोहरले बता रहे हैं, 25 साल पहले इस गाँव की स्थिति अत्यंत खराब थी | खाने के लिए चावल नही था लोग केवल आश्रित गांवों में मज़दूरी पर ही निर्भर थे लेकिन जब से सब्जी उत्पादन का कार्य शुरु किये तब से गाँव में विकास की लहर सा आया | गाँव में आज  छोटे-छोटे किसानों के पास मोटर पंप है सभी ने घर पक्के बना लिए और इसके अलावा हर एक के घरों में मोटरसाइकिल, टी.व्ही. है | इस गाँव की एक और विशेषता यह भी है छत्तीसगढ़ी पारम्परिक लोक कार्यक्रम प्रत्येक माह किया जाता है. और साथ ही रामायण प्रतियोगिता भी किया जाता है. संपर्क@6263816415. RK

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE JAYDEV MOHRALE RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER

हम 4-5 लोग ही खेत में जाते हैं, एक मीटर दूर रहकर काम करते हैं, इससे काम प्रभावित हो रहा है...

ग्राम-कुह्मली, पंचायत गढ़बेंगाल जिला- नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घंस्सूराम बघेल अपने गाँव में ग्रामीण किसानों द्वारा किस तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम किया जा रहा है, उसकी जानकारी दे रहे हैं | वे बता रहे हैं, कोरोना महामारी फैले नहीं, इसके बचाव को ध्यान में रखते हुए वह 4 से 5 लोग ही बस खेत में जाते हैं | अभी बारिश हो रही है, खेतों में हल जुताई और बुवाई का कार्य चल रहा है | प्रत्येक कार्य के दौरान हम सभी कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए खेतों में काम काज कर रहे हैं पर इससे काम अच्छे से नहीं हो पा रहा है : संपर्क-घंस्सूराम बघेल@7648088163. (169886) NP

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE CORONA PROBLEM GHANSSU RAM BAGHEL CG NARAYANPUR

रासायनिक खाद डालने से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है इसलिए गोबर खाद ज्यादा डालते हैं...

ग्राम-मड़ानार ब्लॉक्-कोंडागांव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से लखमू बता रहे हैं कि अभी इनके पास डेढ़ एकड़ जमीन है अभी धान-मक्का आदि का खेती करेंगे ऊँचे जमीन में मक्का का बीज बोयेंगे और बांकी में धान कि रोपा लगाएँगे रोपा एक महीने में लगाने के लायक हो जाता है लगाने से पहले गोबर खाद डालते हैं फिर थोड़ा बहुत रासायनिक खाद डालते हैं ज्यादा रासायनिक खाद डालने से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाता है इसलिए गोबर खाद् ज्यादा डालते हैं इसका चावल खाने में टेस्ट रहता है बीमारी कम होता है और जमीन कि शक्ति बनी रहती है नमी बनी रहती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे हैं कि गोबर खाद का उपयोग ज्यादा करना चाहिए रासायनिक खाद कम |   CS

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE KONDAGAON CG LAKHMU SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पूरे गाँव में 6-7 साल पहले घरों में शौचालय बनना शुरू हुए, अभी तक पूरे अधूरे पड़े हैं...

ग्राम-वंजमगुड़ा, पंचायत-मुलाकिसोली, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मडकम दुर्गा बता रहें है उनके गाँव में शौचालय 6-7 साल पहले बनना शुरू हुआ लेकिन अभी तक अधूरा पड़ा है बारिश के समय में बाहर शौच के लिए जाना डर लगता है, शौचालय बनवाने हेतु ग्राम सरपंच सचिव को शिकायत किये पंरतु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये और बोलते है अभी इसका पैसा नही आया है इस कारण से रुक गया है| वे चाहते है शौचालय का पूर्ण रूप से तैयार करें इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. सचिव@9424827810 संपर्क@9422300674.NM

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: DURGA TOILET PROBLEM SUKMA CG MADAKAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : क्रेन ऑपरेटर के पद से हटाया जा रहा था, सन्देश रिकॉर्ड के पश्चात् वापस रख लिए हैं...

उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा बता रहे हैं की सुनील  इंडस्ट्रीज रायपुर छत्तीसगढ़ में क्रेन ऑपरेटर के पद पर काम कर रहे हैं, दिनांक 01 जून को यह कह कर उनको काम से हटाया जा रहा था कि ऊपर से आदेश है  पुरानें लोगो को हटा कर नयें लोगो को भर्ती किया जायेगा जिसकें पश्चात् सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये तत्पश्चात सीजीनेट सुनने वालें साथियों की मदद से दिए गये फ़ोन नंबर पर श्रम सचिव एंव लेवर कमिश्नर से बात किए उसके बाद कंपनी प्रबंधन ने फिर से उनको काम में वापस रखने के लिए दिनांक 15 जून को तैयार हो गये | इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों को धन्यवाद कर रहें है. भागीरथी@9039142049. RK

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG RAIPUR URLA IMPACT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »