हैण्डपंप घर से काफी दूर है, पानी लाने में दिक्कत होती है...

ग्राम-धोतीपारा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मूलचंद सलाम बता रहे हैं कि उन्हें पानी की समस्या है, गाँव में 2 हैण्डपंप लगे हैं जो घर से काफी दूर है जिसके कारण पानी लाने में दिक्कत होती है, इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किये थे लेकिन उस पर कोई काम नहीं हुआ है, जिसके कारण परेशानी आज भी बनी है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9599459037, सरपंच@9406220996. संपर्क नंबर@7567309224. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PHE PROBLEM RAJWANTI MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER WATER

आंगनवाड़ी का बाउंड्रीवाल नहीं बना है जिसके कारण कई दिक्कते हो रही हैं...

ग्राम-खैराभाट, पंचायत-खड़का गाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जनकवती कुमेटी बता रही हैं, वे आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता हैं, 13 साल कार्यरत हैं, उनका कहना है आंगनवाड़ी का बाउंड्रीवाल नहीं बना है, जिसके कारण बच्चे बाहर चले जाते हैं, पौधों को पशु खा जाते हैं, जगह को गंदा करते हैं, भवन सड़क के किनारे है जिसके कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना रहती है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया लेकिन आज तक बाउंड्रीवाल नहीं बना है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7804071683. सरपंच@9406389343. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG JANAKWKATI KUMETI NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में सड़क और पानी की समस्या है, समस्या को हल कराने में मदद करें-

ओंगनार पाल, पंचायत-कन्दागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रामावतार वड्डे बता रहे हैं कि हमारे गाँव में रोड की समस्या है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही है, गाँव में पानी की समस्या है, गाँव में 4 हैण्डपंप हैं लेकिन उससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, पानी के लिये दूर जाना पड़ता है, जिसके कारण दिक्कत होती है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@7489857940, सरपंच@8815559644. संपर्क नंबर@7999543222. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PHE PROBLEM RAMAWATAR WADDE SONG VICTIMS REGISTER

तेंदू पत्ता पहले 200 रूपये था अब सरकार 400 रूपये सैकड़ा कर दिया है...

जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से श्री देवराजराम नायक तेंदू पत्ता के बारे में बता रहे हैं कि मार्च-अप्रैल में बूटा कटाई होता है 3-4 मई से पत्ती तोडना चालू हो जाता है 30 मई तक खत्म हो जाता है पहले 200 रूपए सैकड़ा था पर अब सरकार 400 रूपए सैकड़ा कर दिया है जिस क्वालटी का पत्ती होता है उस हिसाब से कम-ज्यादा बोनस दिया जाता है पहले 500 रूपये तक नगद भुक्तान होता था अब 1000 हजार तक का नगद भुक्तान होता है यदि 1000 हजार से एक रुपये भी ज्यादा है तो खाते में ट्रांस्फर होके जाता है इनके सर्किल में 5 फड है इसी प्रकार ये अपने सर्किल के लोंगो को रोजगार देते रहते हैं:(169953)   CS    

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: DEVRAJRAM NAYAK KANKER CG NONTIMBER PRODUCT SONG VICTIMS REGISTER

धान और मक्का की खेती करते हैं, वर्ष में लाख रुपये तक कमाई हो जाती है...

ग्राम-बांदे, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज पोटाई बता रहे हैं वे कृषक है, धान और मक्का की खेती करते हैं, मक्का की फसल तैयार होने में लगभग 5 माह का समय लगता है, 4 एक्कड़ भूमि पर मक्का लगाते हैं, इसके लिये पानी का साधन होना आवश्यक है और उनके पास इसके लिये बोर की सुविधा है, जिससे खेती कर पाते हैं, प्रतिवर्ष खेती करते हैं, लगभग 130 क्विंटल उपज प्राप्त करते हैं, जिसे व्यपारियों को बेचकर 40 हजार लागत लगाकर लगभग 1 लाख 20 हजार तक की कमाई हो जाती है, बाजार मूल्य पर लाभ तय होता है| (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG KANKER MANOJ POTAI SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »