हम 50 लोगो ने साल पहले फारेस्ट विभाग में एक हफ्ता काम किया अभी तक भुगतान नहीं हुआ...

ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपाल मरावी उनके साथ गाँव के साथी प्यारेलाल, रामजतन, रामबली तथा फुलबतिया जिन्होंने ग्राम बरपटिया में फारेस्ट विभाग में करीब 50 लोग मिलकर एक सप्ताह काम किये थे और यह लगभग एक साल हो गया अभी किसी को मजदूरी भुगतान नही किये है और भुगतान के सन्दर्भ में पूछने पर मिलेगा-मिलेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं मिला है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया आप इन अधिकारियों को फोन कर के दबाव बनाएं कलेक्टर@982644357, सिपाही साहब@9754693645 और गरीब आदिवासियों की मदद करें जो इस पेमेंट के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं पर कोई मदद नहीं करता. राजपाल@7247071368

Posted on: Apr 10, 2017. Tags: RAJPAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे टोले में 2 हैण्डपम्प हैं दोनों महीने भर से ख़राब पड़े हैं, कुंए का पानी पीते हैं कृपया मदद करें..

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-झाईताल, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव के रमेश लाल है जो बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10 में 9 से 10 घर की बस्ती है और वहां पर 2 हैण्डपम्प है और वो दोनों एक महीने से ख़राब पड़े है और ये लोग कुंए से पानी लाकर पीते है और कुंए से पानी लाने में बहुत दिक्कत होती है| इसकी शिकायत इन्होने अधिकारियो के पास कई बार किया है तो सुधारने वाले इंजीनियर को भेजेंगे बोल रहे है लेकिन आज तक नहीं भेजे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया पी.एच.ई.विभाग@9993400770 को फोन कर दबाव बनाकर मदद करें. रूपलाल@7089415537

Posted on: Apr 07, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

जल जंगल जमीन हमर गोंडन के आवते...गोंडवाना गीत

ग्राम-धुमाडांड, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपाल मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
जल जंगल जमीन हमर गोंडन के आवत है-
दादा जी के बातचीत ह्रदय समावत-
सुनो संगी साथी भैया हो सतरंगी झंडा लहरावते-
गोडवाना धरती हमर माया के नाम है-
सतरंगी झंडा गोडवाना के पहचान है-
गोडवाना भुईया हमर धरती के नाम है-
सुनो संगी साथी भईया दीदी हो-
सतरंगी झंडा लहरावते-
सतरंगी झन्डा गोंडवाना के पहचान है...

Posted on: Apr 06, 2017. Tags: RAJPAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में महीने से हैंडपंप खराब है, डेढ़ किलोमीटर से पीने का पानी लेकर आते हैं, कृपया मदद करें...

सीजीनेट स्वर जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम लसुना, जनपद पंचायत जैतहरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश में पहुँची है वहाँ धनसाय मरावी के साथ उपस्थित शंकर सिंह, मंडल सिंह, उदासा राम जी बता रहे है कि गाँव में पानी की बहुत समस्या है | पिछले एक महीने से हैंडपंप खराब हो गया है, वर्तमान में डेढ़ से दो किलोमीटर दूर से पानी लेकर पी रहे हैं | जिसे सुधरवाने के लिए समस्या संबधित अधिकारियों को सूचित किया गया है पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी है लोग बहुत परेशान हैं अतः सीजीनेट स्वर सुनने वालें साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया P.H.E. विभाग@09993400770 और ग्राम पंचायत सचिव@09669616668 को फोन कर दबाव बनाएं और ग्रामीणों की मदद करें।

Posted on: Apr 06, 2017. Tags: DHAN SAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

वर्षा जल को रोकिये, हर बूँद का हो काम...पानी पर कविता-

ग्राम-छतरपुर, विकासखण्ड-घुगरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी सूखे और पानी के उपयोग पर एक कविता सुना रहे हैं :
पानी मत धोव पानी है अनमोल ,नहीं चुका सकते हम पानी का मोल-
धरती पे पानी नहीं बढ़ रहा है पाप ,खुदिर पड़ता जा रहा किसी का संसार – वर्षा जल को रोकिये,हर बूद का हो काम – चीपर में पोखर बने गाव-गाव में तालाब – पानी का हम मोल समझे ,पानी सबकी जान – कुढ़ देह थक जायेंगे जब संकट होगी ज्ञान – सुखती धरती मागे पानी ,पानी मागे पेड़-
बहता पानी रोकिये ,बने खेती के मेड...

Posted on: Apr 04, 2017. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »