बच्चो के लिये जनरल नॉलेज
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार यादव बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Sep 13, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
जो हिंसाए होती है, उनको समाज के सामने लाकर चर्चा करने चाहिए, तब हिंसा ख़तम हो सकती है...
ब्लाक-सिरमौर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से नीलू डेहरिया बस्तर मांगे हिंसा से आजादी को लेकर अपनी राय व्यक्त कर रही है, उनका कहना है कि समस्या को राजनैतिक सत्यदा किया जाता है और ऐसी हिंसाए सबसे ज्यादा जंगल में रहने वाले आदिवासी लोग प्रभावित होते है | इस तरह के मामलो में राजनीति भी इन्वोल्व होती है और वहां के नागरिक होते है उनको भूमि पट्टा नहीं देते है और उनके साथ कहीं न कहीं हिंसा करते है | और उनको नक्सली बोलकर मार देते है | इन सब चीजो को लेकर चर्चा होना चाहिए | ये सभी चीजे समाज के सामने उबरकर आनी चाहिए तभी इस समस्या का समाधान हो सकता है |
Posted on: Sep 12, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 1 SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गिलोय के उपयोग...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गिलोय का उपयोग बता रहे हैं, गिलोय को लेकर उसके छोटे टुकड़े कर लेना है और कूट लेना है, उसके बाद 2 चम्मच पेस्ट को 400 ग्राम पानी में डालकर उबाले जब 100 ग्राम बचे तो उसका सेवन करें, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9935255315. (AR)
Posted on: Sep 12, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
मेरी विचार है, दोनों पक्षों से बातचीत करने से हिंसा ख़तम हो सकती है...(गोंडी में)
जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से सिताय दुगा बस्तर मांगे हिंसा को लेकर अपने विचार रख रही है गोंडी में उनका कहना है कि पुलिस, जनता और नक्सली सभी लोगो को एक मंच में बैठाकर और दोनों पक्षों से बातचीत करके इस समस्या का समाधान हो सकता है | ऐसा उनका कहना है |
Posted on: Sep 12, 2020. Tags: PEACE SURVEY GONDI 1 SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दस्त का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इलायची को हल्का भून लें, इसके बाद उसके भष्म को माँ के दूध या शहद के साथ बच्चे को सेवन कराने से दस्त में आराम मिल सकता है| बड़े लोगो को दस्त होने पर सौंफ को लेकर आधा को पका लें और आधे को कच्चा रखे, उसके बाद दोनों को चूर्ण बना लें और उसमे उसी के बराबर मिश्री या शक्कर मिला लें| एक चम्मच चूर्ण का सेवन कर पानी पियें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9399305822. (AR)
