श्रम बिभाग कमिश्नर और सचिव से सिकायत किये, कंपनी ने 4 माह पहले इन महिलाओ को काम से बाहर किया ,मदद करे

ग्राम पंचायत मोहदी, ब्लाक-अभनपुर जिला रायपुर (छतीसगढ़) से हेमलता साहू बता रही है,वे आर वाई वी प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी में पैकिंग का काम करते थे,साथ में 11 अन्य महिलाये काम करती थी,पर इन महिलाओ को न्यूनतम मजदूरी और बोनस नहीं मिल रहा था जिसके कारण श्रम बिभाग कमिश्नर और सचिव से सिकायत किये,परिणामतः कंपनी ने 4 माह पहले इन महिलाओ को काम से बाहर कर दिया गया है,काम न मिलने के कारण अब बेरोजगार हो गए है और घर परिवार चलाना मुस्किल हो गया है,आवाज सुन रहे साथियो से मदद हेतु श्रम सचिव@9406066660, श्रम आयुक्त का नंबर@9425246562, संपर्क नंबर@8103591230.

Posted on: Sep 26, 2022. Tags: ABHANPURI LEBAR PROBLEM RAIPUR WORK

गाँव में बिजली नहीं होने से ग्रामीण परेशान,रात के अँधेरे में बाहर निकलने में डर लगता है,मदद करें...

ग्राम: एडुलचेरुवु ,पंचायत: नकीरीपेता ,मंडल : बुरगुमपाड़, जिला: भद्रद्रीकोथागुडेम (तेलंगाना) से माड़वी लक्ष्मण जी बता रहे है,की हमलोग कई सालो से यहाँ रह रहे है लेकिन अभी तक गांव में बीजली नही आया है, रात के समय किसी जरुरी काम से बाहर निकल ने के लिए बहुत मुश्किल होता है,मेरा आवाज सुनने वाले साथियो से गुजारिश है की दिए गए अधिकारियो के नंबर में बात कर हमारी समस्या का समाधान कराने का प्रयास करे,तहसीलदार @ 9392919748 @संपर्क ब्यक्ति @6301371106

Posted on: Sep 23, 2022. Tags: (TS) Light Problem Valasa bultoo

हमलोग 25 साल से यहाँ रह रहे है लेकिन अभी तक गाँव में बिजली नहीं आया है,मदद करे...

राजीव नगर कॉलोनी पंचायत उपसाका मंडल बुरगुमपाड जिला भद्राद्री-
कोथागुडेम तेलंगाना से वट्टी लक्ष्मैया जी बता रहे है की हमलोग
25 साल से यहाँ रह रहे है,लेकिन अभी तक बिजली नहीं है,जबकि को राशन कार्ड आधार कार्ड यादि सब बना हुवा है वोट भी देते आ रहे है,गाँव में बिजली नहीं होने से रात के समय बाहर निकलने के लिए बहुत परेशानी हो रहा है,कृपया मदद करे
स्थानिक तहसीलदार 9392919748 @संपर्क ब्यक्ति 8096045912.

Posted on: Sep 23, 2022. Tags: Light Problem(TS) Valasa bultoo

हमारे गाँव में लाइट की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामड़पाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू मंडावी बता रहे हैं, गाँव में 106 घर है और एक ट्रांसफ़ॉर्मर लगा है, जिसके कारण लाईट कटते रहता है| इस संबंध में उन्होंने पंचायत में अपनी बात को रखा था लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है| बारिश में लाईट सही से नहीं रहता है, लोड सही से नहीं मिल पाता है| राजू मंडावी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9699325507, CEO@8959393222. राजू मंडावी@7587138178.

Posted on: Sep 20, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM TRANSFORMER

रोड नही होने से बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-ककाल्गुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) रामुराम नाग बता रहे हैं कि इनके गाँव में सड़क की समस्या है| पंचायत से कई बार पत्र लिखा गया है| फिर भी सड़क नहीं बन पा रही है| गावं से 5 किलोमीटर तक सड़क नहीं है| बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| CEO@9406166884, पीड़ित@7587775251.

Posted on: Sep 18, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »