संस्कार वह मोहर (गहना) है जो जीवन के सिक्के को बहुमूल्य बना देती है...सुविचार -
प्रीतमलाल संस्कारो का जीवन में महत्व को बताते हुए कह रहे हैं, संस्कार वह मोहर (गहना) है जो जीवन के सिक्के को बहुमूल्य बना देती है. यहाँ तो वही मिलता है जो हम लुटाते हैं। ज्ञान के अनुरूप आचरण होने से जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन संभव होता है आदर्शों की प्रशंसा तो सभी कर सकते है लेकिन इन्हें अपने जीवन में उतरना कठिन होता है. ये कह रहे हैं धन से केवल सुविधा प्राप्त की जा सकती है सुख नही. बुद्धि से नही ह्रदय से जीएं क्योंकि बुद्धि में विचार होते है विवेक नही साथ ही प्रशंसा को कुवारी कन्या कहते हुए कहते हैं इसे सज्जन पसंद नही करते और ये दुर्जनों को पसंद नही करती, प्रशंसा एक मदिरा भी है जिसे कानो से पीया जाता है. दीर्घ जीवन स्मरणीय हो ना हो लेकिन स्मरणीय जीवन दीर्घ होता है | प्रीतमलाल@9522824525
Posted on: Oct 18, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
भारत देश तोला दादा मनल पीला...गोंडी गीत
जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से सरिता कश्यप एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
भारत देश तोला दादा मनल पीला-
मिले मास मंदा कल के ले मेला-
भारत देश तोला दादा मनल पीला...
Posted on: Oct 10, 2017. Tags: SARITA KASHYAP
शिक्षा हमें परिस्थितियों को अनुकूल बनाने और अपनी संभावनाओं को पूरा करने में मदद करती है...
शिक्षा के माध्यम से हम अपना और अपने परिवार के विकास के साथ राष्ट्र के निर्माण में भी अपना योगदान दे सकते हैं, वर्तमान में शिक्षा के प्रति हमारे सोच में परिवर्तन हो गया हैं, आज के समय में युवक युवतियां शिक्षा को सिर्फ रोजगार से जोड़ते हैं, विद्यार्थी आज तकनीकि शिक्षा की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, तकनीकि शिक्षा ने परंपरागत शिक्षा प्रणाली को पीछे धकेल दिया है इसके परिणाम ये हुआ है कि मानवों में नैतिकता, मानवीयता, सदाचार का अभाव होते जा रहा है जो चिंता का विषय है, शिक्षा हमारी मानवीय और शारीरिक क्षमताओं के अनुरूप होना चाहिए लेकिन आज के विद्यार्थी पैसे की भागमभाग में नैतिक शिक्षा को पीछे छोड़ चुके हैं जो जीवन का आधार है | प्रीतमलाल प्रजापति@9522824525.
Posted on: Sep 30, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Various problems in our hostel got resolved after report on CGnet...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति बता रहे हैं कि शासकीय मोतीलाल नेहरु पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में पानी की समस्या के साथ-साथ और भी समस्याएं थी और वे लोग बार-बार अधिकारियों से शिकायत करते-करते थक गए थे तो प्रीतमलाल ने 10 से 15 दिन पहले सीजीनेट स्वर में पानी की समस्या के बारे में रिकॉर्ड किया तो सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने इस समस्या को सुनने के बाद P.H.E विभाग के अधिकारियो के ऊपर दबाव डाले तो इस समस्या का अब समाधान हो गया है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को ध्यन्यवाद दे रहे है और उन अधिकारियों को भी धन्यवाद कह रहे हैं जिन्होंने अंतत: उनकी आवाज़ को सूनी। वे आग्रह कर रहे हैं कि सीजीनेट ऐसे ही मदद करता रहे. प्रजापति@9522824525
Posted on: Feb 05, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
डॉ भीमराव आंबेडकर समता, सम्मान और स्वतन्त्रता के संघर्ष के लिए आज और अधिक प्रासंगिक हैं...
आज आंबेडकर हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके सन्देश हैं, जो सदियों तक लोगो को प्रेरणा देते रहेंगे, वे आज पहले से अधिक प्रशांगिक है| ऐसा सम्भवता इसलिए है, कि एक ऐसे समाज जिसमे व्यक्ति के सम्मान और गरिमा की रक्षा हो, जिसमे जातपात का कोई भेदभाव नहीं हो, जिसमे सब स्वतंत्र हो, समान हो, जागरूक हो की योजना के लिए आज जो लोग संघर्ष कर रहें है उनमे से प्रत्येक को ऐसा आभास होता है कि इस संघर्ष में डॉ.आंबेडकर उनके साथ है| सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष में डॉ.आंबेडकर जहाँ शक्ति और प्रेरणा के स्रोत है वहीँ त्याग की प्रतिमूर्ति है| असाधारण मनुष्य के साथ एक विद्वान् के रूप में उनकी पहचान का आधार उनकी योग्यता तो है ही उनका त्याग भी है| प्रीतमलाल प्रजापति@9522824525

