पीड़ितों का रजिस्टर : गाँव में आये हुए पुलिस कैंप के लिए खाना बनाने का आरोप लगा नक्सलियों ने पीटा...
पुनऊराम सलाम बताते हैं कि नक्सलियों से बचने के लिए वे 2004-5 में पलायन कर नरायणपुर आ कर बसे। उनके गाँव बेड़माकोट, ब्लॉक नारायणपुर में पुलिस कैंप आयी हुयी थी। जब पुलिसवाले जंगल में गश्त पे निकले तो वे उन्हें भी अपने साथ ले गए और लकड़ी इकट्ठा करने को कहा। इसके पश्चात नक्सलियों ने उनपे पुलिस के लिए खाना बनाने, कपड़ा धोने का आरोप लगाया व तीन बार उन्हें पकड़ कर मार पीट की। पुलिसवालों ने उन्हें एक चिट्ठी दी, जिसके सहारे वे नारायणपुर में अपने परिवार के साथ जा बसे। उन्होंने गाँव से अपना सामान लाने के लिए एक गाड़ी किराए पे ली थी, किन्तु नक्सलियों ने उस गाड़ी को तोड़ फोड़ कर उनका सामान जब्त कर लिया। सरकार से उन्हें रु.15,000 सहायता राशि मिली। पिछले 15 सालों से वे बनी मजदारी कर अपना गुजारा भत्ता चलाते हैं। उनका एफआईआर दर्ज हो चुका है किन्तु पुनर्वास योजना का लाभ नहीं मिला। संपर्क नंबर 9302184771
Posted on: Feb 12, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: गांव में कैम्प नहीं होने के कारण अपना गाँव छोड़कर आये हैं...
ग्राम-सोनपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पिंकू पोडयाम बता रहे हैं कि उनके गाँव में पहले कैम्प नहीं होने के कारण अपना गाँव छोड़कर आये हैं| क्योकि गोपनीय सैनिक में काम करता था पर अब नहीं करता है| उनके गाँव के ग्रामीण ने माँ पिता को मार देने की धमकी देने के कारण नौकरी छोड़ दिया| इसलिए ने मओवादियो के डर शांतिनगर नारायणपुर में आकर रहते हैं| अब मिस्त्री का काम करते है| उनका परिवार सोनपुर में है| उनका राशन कार्ड भी नहीं बना हैं, राशन कार्ड बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं |अधिक जानकारी के लिए पीड़ित संपर्क नंबर@9302108929.
Posted on: Feb 08, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PINKU PODIYAM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2016 में पति को नक्सलियों ने मार दियें, बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है...
रंभाबाई कुमेटी पति मंगलू कुमेटी, ग्राम कुतुल, पंचायत-आलबेडा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं नक्सलियों ने 2016 में उनका पति को मार दियें| रंभाबाई कुमेटी आपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर घर में अकेली रहती थी| उनके पति के घटना होने के बाद उन्हें बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा| सरकार के तरफ से उन्हें पांच लाख सहयोग राशी मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406304670, सचिव@7587756870.
Posted on: Feb 07, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA RANBHA KUTUL VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलीयों ने भाई को मुखबीर करते हैं समझकर मार दिया...
रामूराम नरेठी ग्राम-गुडरीपारा नारायणपुर,ब्लाक-ओरछा नारायणपुर, जिलाबस्तर (छत्तीसगढ़) से नक्सली की समस्या के विषय में बता रही हैं| रामुराम जी कहते है कि उसके चाचा के बेटे को नक्सलीयों ने मुखबिर समझकर मार दिया, और सब लोगों को धमकी दी थी|गाँव को छोड़कर हमने दुरे जगह आकर बस गए इसमे हमारे सारे फसल,खेत,मवेसी सब छूट गए| मै परिवार में एक ही कमाने वाली हूँ और मजदूरी करने बाहर जाना पड़ता है| कृपया समाधान करें|संपर्क @सीईओ @9490957735 कलेकटर@9425205669
Posted on: Feb 06, 2022. Tags: CG DISPLACED KILLED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORACHHA VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलीयों ने मुखबिर करते हैं समझकर मार दिया...
ग्राम- कुतुल गुडरीपारा, ब्लाक-ओरछा, नारायणपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूसेबाई नक्सली की समस्या के विषय में बता रही हैं कि उसके पति को नक्सलीयों ने मुखबिर समझकर मार दिया, और सब लोगों को धमकी दी थी| गाँव को छोड़कर हमने दूसरे जगह आकर बस गए इसमे हमारे सारे फसल, खेत, मवेसी सब छूट गए| मै परिवार में एक ही कमाने वाली हूँ मेरे 2 बच्चे हैं और मैं मेहनत मजदूरी करके बच्चों को पालती हूँ | कृपया समाधान करें|संपर्क @सीईओ @9490957735, कलेकटर@9425205669,
7587756870, सचिव@7646802500.
