आबे-आबे रे, तोता गाती ले...गोंडी गीत-
भद्रादी कोठाकुडम (तेलंगाना) से नरेंद्र कुमार आदिवासियों का एक गीत सुना रहे हैं :
आबे-आबे ले, तोता गाती ले-
आबे-आबे ले, दोंडो गाती ले-
रे रे लईयो, रे रे रेला-
रेला रे रेला-
मेटा-मेटा गुडू मिल्ला-
माको यंके गाटो मिल्ला, आला आते रे-
मेटा ममता मरे यत्ते, येला वरा ते...
Posted on: Jun 02, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT SONG TELANGANA
गांव में आंगनवाड़ी नहीं है, छोटे बच्चो को पढ़ा नहीं पाते....कृपया मदद करें-
ग्राम-रामनका पेटा, पंचायत-रंगापुरम, मंडलम-आत्रापेटा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से उईके सुरेश बता रहे है| उनके गांव में आंगनवाड़ी नहीं है| जिसके कारण वे छोटे बच्चो को पढ़ा नहीं पाते| उन्होंने आंगनवाड़ी के लिये गांव के सरपंच के पास आवेदन दिया| उनका कहना है| गांव वन विभाग में आता है| इसलिये नहीं बन सकता| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में आंगनवाड़ी बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9678537837. सरपंच@6303648464, कलेक्टर@9440336555.
Posted on: Jun 02, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा होने से हम खेती कर जीवन जी सकते हैं-
ग्राम-रामनका पेटा, पंचायत-रंगापुरम, मंडलम-आत्रापेटा, जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से हिडमा सोडी बता रहे हैं| वे उड़ीसा से आकार वहां रह रहे हैं| और वनों से लकड़ी काटकर अपना जीवन जीते है| जिस पर वन विभाग का कहना है| यहाँ से चले जाओ| निवासी हिडमा सोडी का कहना है| उन्हें भूमि पट्टा दिया जाये| जिससे वे खेती कर जीवन जी सकें| भूमि पट्टा होने से उन्हें सुविधा हो जायेगी और वे शांति से जीवन जी सकेंगे| उनका कहना है| वनों को नहीं काटना चाहिये| इससे जीवन प्रभावित होता है| और दिक्कते आ सकती है|
Posted on: Jun 02, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM BHOLA BAGHEL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
नानो ली वईया, नानो ली वईया...गोंडी गीत-
ग्राम-रामनका पेटा, तहसील-आत्रा पेटा, जिला-भद्रादी कोठगुडम (तेलंगाना) से तोड़ेंग गगम्मा, पोड़ेमे रमा, सुमन देवी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
नानो नानो, वईले रुरिर बाबड तितल-
तोरेरे बाबड तितल नानो ली वईया ली-
नानो ली वईया, नानो नानो-
तीला तिंदेलाय, नानो नानो-
नानो ली वईया, नानो ली वईया...
Posted on: Jun 02, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM SONG SUMAN DEVI TELANGANA
3 किलोमीटर दूर पानी के लिये जाना पड़ता है, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें-
ग्राम-रामनका पेटा, पंचायत-रंगापुरम, मंडलम-आत्रापेटा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से बाबूराव, बत्तू जदेवा और वत्ती जमुडाई बता रहे हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| पानी के लिये उन्हें लगभग 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है| उन्होने गांव के सरपंच के पास आवेदन किया है| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@6303148467, कलेक्टर@94403366555. संपर्क नंबर@9014647217.
