हम 150 लोगों ने 4 साल पहले वन विभाग के लिए काम किया था पर अब तक पैसा नहीं मिला है...

सीजीनेट यात्रा में आज ग्राम-सिलपहरी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी के साथ में गाँव की महिलाएं कमला बाई कमला बाई, सोमकुवर, लीलावती है जो बता रही है कि वनविभाग में काम किये है जिसमे बंजरिया के उदय गोंड ने कराया था जिसको चार साल हो गए लेकिन आज तक उसका भुगतान नहीं हुआ है इसमें लगभग 150 लोगों ने काम किया था इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि उपरोक्त समस्या के लिए अधिकारियो को फोन करके दबाव बनाये जिससे इन ग्रामीण लोगों की भुगतान की समस्या का निवारण हो सके |वनमंडल अधिकारी@7580801220. ग्रामीण गया सिंह मसराम@8461041251. धनसाय मरावी@9575881759,

Posted on: Jun 21, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे आदिवासी गाँव में आज तक सड़क नहीं बनी, अधिकारी आश्वासन देते हैं, कृपया मदद करें...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ चलते हुए धनसाय मरावी आज ग्राम-पोड़ी, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहां उनके साथ में पोड़ी गाँव के साथी रूप कुमार कोल, दिलीप कुमार कोल, दिनेश सिंह मरावी, अजय कुमार कोल, छोटेसिंह मरावी हैं जो बता रहे है कि यह पूरा आदिवासियों का गाँव है गाँव में रोड की बहुत समस्या है रोड आज तक नहीं बना है इसके लिए इन्होने जिला कार्यालय और जनपद कार्यालय में आवेदन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, इसलिए सीजीनेट के साथियों मदद की अपील कर रहे है, कि कृपया जिला CEO@9753725845 को फोन कर दबाव बनाएं और आदिवासी ग्रामवासियों की मदद करें। धनसाय मरावी@8602008444

Posted on: Mar 30, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हमे क्या मिटाओगे, मिट जाओगे मिटाने वाले...गोंडवाना गीत

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
हमे क्या मिटाओगे, मिट जाओगे मिटाने वाले-
चिता रोती नहीं रोते है जलाने वाला-
उछलकर बोल पड़ा बड़ादेव लड़ाई करना है-
ये लड़ाई करना है, ये लड़ाई करना है-
कोनो दरो लाठी ला कोनो दरो डंडा ला-
कोनो दरो टांगी ला कोनो दरो टांगा ला...

Posted on: Feb 26, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

अरे दुनिया में आये,अरे दुनिया में आये...समाज सेवा गीत

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक गीत सुना रहे है:
अरे दुनिया में आये,अरे दुनिया में आये-
समाज सेवा करूँ कहेके समाज सेवा करूँ कहेके-
ये पगला दीवाना माया में भुला गए-
अरे मया पेड़ है मया फर है बेटी बेटा नाती-
एके जन जाबे रे कोई नहीं संग साथी...

Posted on: Feb 18, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

गोंडवाना सामूहिक विवाह महोत्सव 16 अप्रैल 2017: ग्राम रमकोला, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़...

ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बता रहे हैं कि गोंडवाना समग्र क्रान्ति आंदोलन द्वारा एक सामूहिक विवाह महोत्सव 16 अप्रैल 2017 को स्थान देवी झरिया, ग्राम-रमकोला तहसील-प्रतापपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है| पंजीयन की अतिम तिथि 25 मार्च 2017 है. वे आवेदन कर रहे हैं कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को विशाल रूप में सफल बनाने अधिक से अधिक युवा साथी भाग ले| विवाह एक ही दिन में सुबह से शाम के बीच आयोजित किया जाएगा । पंजीयन हेतु संपर्क करें: देवशाह पोया@9009360463, उदय नाग मरावी@9669355058. धनसाय मरावी @7354620356

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »