हमारे गाँव में पीने के पानी की समस्या है बोर से आयरन युक्त पानी और मेंढक के बच्चे निकलते है...
ग्राम पंचायत-ताड़वाईली, प्रखंड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी स्थानीय निवासी सरदू कोवाची और नडगू उइके के साथ में बात कर रहे हैं जो बता रहे है कि ग्राम ताड़वाईली के मरकाटोला स्कूल पारा के वार्ड-2 में 150 लोगों को पीने के पानी की बहुत समस्या है दो बोरिंग है जिसमे से एक बोरिंग से आयरन वाला पानी निकलता है और दूसरे बोरिंग से मेंढक के बच्चे निकलते है इसी पानी को छान कर पीना पड़ता है सरपंच और सचिव को बताने से भी नहीं सुनते, इसलिए सीजीनेट के साथियों से आपील कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में अधिक से अधिक फोन कर समस्या का हल करवाने में मदद करें: P.H.E@9425565293, स्थानीय निवासी@9479104296.
Posted on: Aug 29, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG HINDI KANKER SONG VICTIMS REGISTER WATER
भईया हो ले जाना मोर गांव के संदेश...आदिवासी वेदना गीत-
सीजीनेट के साथी अमर मरावी एक गीत सुना रहे है:
भईया हो ले जाना मोर गांव के संदेश-
हां ले जाना मोर आदिवासी के संदेश-
बिजली नई है, रोड नई है, नई है राशन पानी-
भईया बहिन घुट-घुट काटे जिन्दगानी-
घर ला छुड़ावे हमर जंगल छुड़ावे-
जहां खेती होथे वहां पवार प्लांट लगाथे-
घर में एको दाना नई है लईका चील रोथे...
Posted on: Aug 13, 2018. Tags: AMAR MARAVI CHHATTISGARHI SONG SONG VICTIMS REGISTER
कुपोषण से बचाने के लिए रेडी टू ईट भोजन के सांथ, विशेष स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने की सुविधा है
जनपद पंचायत-कोयलीबेड़ा, जिला-कांकेर उत्तर बस्तर (छत्तीसगढ़) से माधुरी पेहता, निर्मला निषाद, धनैई पटेल बता रहे हैं, कि वे सभी आंगनबाडी कार्यकर्ता है, वे कुपोषण को दूर करने के लिए बच्चो को रेडी टू ईट अर्थात तैयार भोजन जिसमे पोषक तत्व होता है देते हैं, जो बच्चा बहुत ज्यादा कुपोषित होता है, उसे एन आर सी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करते हैं, जहां पर बच्चो का विशेष देख रेख होता है, और जो महिला बच्चे के सांथ होती है उसे रोजी का पैसा भी दिया जाता है, जिससे यदि वो महिला अपना घर चलाने के लिए काम करती है और उसके काम पर न जाने उसका आर्थिक जीवन पर असर होता है तो वो न हो, वे सभी कई सालों से कार्यरत हैं, पहले उनके पास कुपोषित बच्चे थे, लेकिन अभी एक भी कुपोषित बच्चा नही है |
Posted on: Aug 13, 2018. Tags: AMAR MARAVI KANKER CHHATTISGARH NIRMALA NISHAD SONG VICTIMS REGISTER
मेरी सीमांकन की हुई भूमि पर गांव के दबंगों द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही है, कृपया मदद करें...
लड़िया टोला, ग्राम-जैलवारा, पंचायत-जोगीसोढा, विकासखण्ड, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से अमर मरावी बता रहे हैं, उनके नाम पर जो भूमि थी, उसका 12 मई 2018 को पटवारी और आर आई द्वारा सीमांकन होने के बावजूद गांव के दबंग पंचम सिंग और रामकुमार द्वारा भूमि पर कब्जा कर खेती किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने कई बार तहसीलदार और पटवारी के पास आवेदन किए लेकिन कोई कारवाही नही हुई इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : आर आई@9285069369, पटवारी@8959208080, तहसीलदार@9881090564, SDM@7746052292. संपर्क@9754684672.
Posted on: Aug 09, 2018. Tags: AMAR MARAVI MANDLA MADHYA PRADESH SONG VICTIMS REGISTER
मेरे विधवा पेंशन के लिए बहुत दिनों से आवेदन दे रहे है, पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है...
वार्ड 9 ग्राम-कुबेरपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमनिया बाई बता रही हैं पेंशन के लिए कई बार आवेदन दे चुकी है परन्तु अभी तक पेंशन के लिए नाम नहीं जोड़ा गया है, ग्राम सुराज में भी आवेदन किया है, अधिकारी बोलते है अभी तो काम करने की उम्र है आप को पेंशन नही मिल सकता है, कागज़ भी कई बार जमा किये है, जबकि परिवार से अलग अकेली रहती है, मेहनती काम करने की क्षमता नही है, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि इन नम्बरों पर फोन कर पेंशन दिलाने में मदद करे: सचिव@9977232410, जिला C.E.O@9926192534. संपर्क@7909485894.



